फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   safai workers protest

Sirsa News: सफाई कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में किया प्रदर्शन

Tue, 01 Sep 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 01 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
safai workers protest
डंपिंग प्वाइंटों पर विरोध करते हुए सफाई कर्मचारी, हिरासत में लेते हुए पुलिस। सोशल मीडिया
48 कर्मचारियों को लिया हिरासत में, बाद में छोड़ा
विज्ञापन

फोटो - 19,20
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। विभिन्न मांगों के समर्थन में नगर परिषद सफाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को उग्र हो गया। कर्मचारियों ने शहर में हरियाणा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रदर्शनकारी सब्जी मंडी पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार और प्रशासन समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में कचरा उठाने के लिए डोर-टू-डोर वाहन चलाने का प्रयास किया। सफाई कर्मचारियों ने वाहनों को रोकने का विरोध किया जिससे तनाव बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने विरोध कर रहे 48 पुरुष और महिला सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लिया। यूनियन प्रधान सूरज कुमार ने हिरासत के दौरान मारपीट और चोटें पहुंचने का आरोप लगाया।
कर्मचारियों को हिरासत में लिए जाने पर उनके परिजन नगर परिषद कार्यालय स्थित धरना स्थल पर पहुंचे। परिजनों और अन्य कर्मचारियों ने कचरा उठाने वाले वाहनों का विरोध किया।


संगठनों ने दिया समर्थन
इस आंदोलन को ग्रामीण सफाई कर्मचारी, मिड-डे मील कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और किसान संगठन पगड़ी संभाल जट्टा सहित कई संगठनों ने समर्थन दिया। प्रतिनिधियों ने बातचीत से समाधान निकालने और टकराव से बचने की बात कही। विभिन्न संगठनों के बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए 48 कर्मचारियों को बाद में रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed