फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Safai workers on strike today and tomorrow

Sirsa News: सफाई कर्मचारी आज और कल हड़ताल पर

Wed, 13 Dec 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 13 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Safai workers on strike today and tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। कंप्यूटर ऑपरेटर्स के बाद अब सफाई कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे। इसके चलते शहर में वीरवार और शुक्रवार को सफाई व्यवस्था प्रभावित होगी। कर्मचारियों ने हड़ताल को लेकर अपनी रणनीति बना ली है। नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारियों को मनाने में लगे हैं।
हड़ताल के दौरान कर्मचारियों की ओर से किसी भी प्रकार की रुकावट एजेंसी के कार्यों में नहीं पहुंचाई जाएगी।नगर परिषद की ओर से शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठान की जिम्मेदारी पूजा कंसलटेंट एजेंसी को दी गई है। इसके अतिरिक्त आधे शहर की सफाई को जिम्मेदारी डिंग मैनपावर को दिया गया है, जबकि मुख्य शहर की सफाई नगर परिषद के सफाई कर्मचारी करते हैं। ऐसे में मुख्य बाजारों और मोहल्लों में व्यापारियों व लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सफाई कर्मचारी यूनियन की सिरसा इकाई के प्रधान मनोज कुमार ने कहा कि प्रदेश यूनियन के आह्वान पर सफाई कर्मचारी दो दिनों हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान सफाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन




यह है मुख्य मांगें
कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाए।
डोर टू डोर कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन बैंक के माध्यम से दिया जाये।
हड़ताल के दौरान कर्मचारियों पर दर्ज किए गए केस वापस लिए जाएं।


कोट्स
शहर की सफाई व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। एजेंसी के कर्मचारियों से शहर की सफाई करवाई जाएगी। इसको लेकर योजना बनाई गई है। डोर-टू-डोर कचरे का उठान प्रभावित नहीं होगा। एजेंसी ओर से नियमित रूप से सफाई करवाई जाएगी। - जयवीर सिंह , सीएआई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed