फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Safai workers on strike, garbage piled up in the city

सफाई कर्मी हड़ताल पर, शहर में लगे कूड़े के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Safai workers on strike, garbage piled up in the city
नगर परिषद में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। समान काम समान वेतन, ठेका प्रथम बंद करने सहित अन्य मांगों को लेकर नगर परिषद के 100 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों ने काम छोड़ हड़ताल कर दी। इसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई। शहर के मुख्य बाजारों, गलियों और चौक चौराहों पर कूड़े के ढेर लगे नजर आए। शहर से हर रोज 100 टन कूड़ा निकलता है। वहीं नगर परिषद अधिकारियों को कहना है कि त्योहारी सीजन में सफाई व्यवस्था नहीं बिगड़ने दी जाएगी। अनुबंधित कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को सफाई और दमकल के 100 से ज्यादा कर्मचारी नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले मोहंता मार्केट स्थित नगर परिषद कार्यालय में एकत्र हुआ। इस दौरान दो दिवसीय हड़ताल करते हुए धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मनोज अटवाल ने की। उन्होंने कहा कि वेतन बढ़ाने, कर्मचारियों की भर्ती करने, समान काम-समान वेतन देने, ठेका प्रथा कम करने सहित अन्य मांगों को लेकर उनकी सरकार के साथ सहमति बनी थी। तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी उनकी मांगों को लागू नहीं किया गया है। इसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय कमेटी के आह्वान पर उन्होंने अभी दो दिवसीय हड़ताल की है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की ओर से दो दिन में उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो वह हड़ताल अनिश्चितकालीन करने को भी मजबूर होंगे। इस मौके पर सर्वकर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदन लाल खोथ, सुरेंद्र सिंह, अरुण प्रोचा, सुशील कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से निकलता है हर रोज 100 टन कूड़ा
शहर में अभी डोर टू डोर ही कूड़ा उठाने का काम किया जा रहा है, जबकि झाडू़ लगाने का काम पूरी तरह से बंद है। ऐसे में शहर के मुख्य बाजारों, गलियों, चौक चौराहों पर सफाई का काम न होने के कारण अव्यवस्था फैल गई। शहर से हर रोज 100 टन कूड़ा निकाला जाता है। नगर परिषद के पास करीब 212 कर्मचार हैं। इनमें से करीब 110 अनुबंधित कर्मचारी हैं।

वर्जन
त्योहारी सीजन में शहर की सफाई व्यवस्था नहीं बिगड़ने दी जाएगी। अनुबंधित कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। - जयवीर सिंह, सफाई निरीक्षक

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सड़क पर बिखरा कूड़ा। संवाद

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सड़क पर बिखरा कूड़ा। संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed