फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sadhvi and girl from Sirsa cheated a young man from Hisar in sirsa

Sirsa: हिसार के युवक से साध्वी और सिरसा की युवती ने की धोखाधड़ी, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे हैरान

Wed, 13 Dec 2023 01:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 13 Dec 2023 01:44 PM IST
सार

सिरसा में हिसार के युवक से धोखाधड़ी का मामला का सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक से शादी के नाम धोखाधड़ी हुई। युवक ने हिसार की एक साध्वी और सिरसा की एक युवती पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Sadhvi and girl from Sirsa cheated a young man from Hisar in sirsa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के गांव कोथ कलां के युवक ने शहर की साध्वी और सिरसा की गुरतेग बहादुर कॉलोनी निवासी युवती पर शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। युवक ने दोनों पर शादी के नाम पर तीन लाख 85 हजार रुपये हड़पने के आरोप लगाये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गांव कोथ कलां निवासी संदीप कुमार पुत्र कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। करीब 6 माह पहले मेरी मुलाकात मेरे रिश्तेदार गांव जुगलान निवासी रिना से हुई भागवत कथा में आई थी। उसने भागवत कथा करने के लिए आई साध्वी संजू अग्रवाल पुत्र चेत राम अग्रवाल निवासी हिसार से मुलाकात करवाई। उसने बतलाया कि वह गरीब बच्चों की शादियां करवाती हैं। आपका कोई लड़का हो तो खर्चा आपका लगेगा और उसकी शादी करवा दूंगी।
विज्ञापन


संदीप ने बताया कि इस मुलाकात के बाद एक दो दिन बाद हमें सिरसा गुरुतेग बहादुर कालोनी में लेकर आई, वहां पर साध्वी संजू ने हमारे को पूजा नाम की लड़की से मिलवाया। साध्वी ने कहा कि पूजा क्या आपको लड़की पसंद है। उस दौरान लड़की पूजा को देख कर पसंद कर लिया। तब साधवी ने कहा कि लड़की की शादी का खर्चा आपको देना पड़ेगा। संदीप ने बताया कि उसने रिश्तेदार जुगलान निवासी रीना पत्नी राजबीर को साध्वी संजु को देने के लिए एक लाख 95 हजार रुपये नगद दिये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद दिनांक 19 अप्रैल 2023 को गुरुतेग बहादुर कालोनी सिरसा में पूजा के साथ शादी हो गई। उसी दिन रिश्तेदार हमीर संधु पुत्र मोमन वासी कौथकला ने एक लाख 90 हजार रुपये साध्वी संजू को नगद दे दिये। यह पैसा प्रवीण पुत्र चान्दी राम निवासी जुगलान के सामने सारे पैसे दिये थे। उसके बाद शादी करके पूजा को अपने गांव कौथकलां ले आया। पूजा ने तीन दिन कहा कि मेरे चाचा से जमीन का झगड़ा है तो मुझे वापिस जाना है। गाड़ी का इंतजाम करके पूजा को गुरुतेग बहादुर कालोनी सिरसा में छोड़ आया और वापिस गांव आ गया। 


कुछ दिन बाद जब मेरे परिवार और मेरे रिश्तेदारों ने पूजा को कौथकला आने के लिए कहा तो पूजा ने कहा कि मुझे तुम पसंद नहीं हो और मैं नहीं आना चाहती। किसी ओर से शादी करवाउंगी। कई बार फोन करने के बाद पूजा वापस नहीं आई। पूजा और साध्वी संजू ने शादी का ढोंग रच कर 3 लाख 85 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed