फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Run for Unity today on Sardar Patel's birth anniversary

Sirsa News: सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Run for Unity today on Sardar Patel's birth anniversary
सिरसा।शहीद भगत सिंह स्टेडियम सिरसा। संवाद
सिरसा। देश के प्रथम गृहमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्तूबर को जिलेभर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ सुबह 7 बजे शहीद भगत सिंह स्टेडियम से शुरू होगी। इस अवसर पर हजारों की संख्या में खिलाड़ी, विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देंगे।
विज्ञापन


रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए हैं। दौड़ के दौरान निर्धारित मार्ग पर वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से रोका जाएगा, ताकि प्रतिभागी सुरक्षित रूप से दौड़ पूरी कर सकें। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग, खेल विभाग और पुलिस प्रशासन की टीमें भी इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन


---------------



हजारों युवा होंगे शामिल



कार्यक्रम में जिलेभर से हजारों युवा खिलाड़ियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के भाग लेने की संभावना है। विद्यालयों और महाविद्यालयों को इस आयोजन में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सामाजिक संस्थाओं और खेल क्लबों से भी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------



मुख्य अतिथि होंगे मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री बेदी राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलवाएंगे। रन फॉर यूनिटी का आयोजन हर वर्ष 31 अक्तूबर को सरदार पटेल की जयंती पर किया जाता है। इस अवसर पर देशभर में एकता, भाईचारे और अखंड भारत की भावना को सशक्त करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।


----

इस प्रकार रहेगा रूट डायवर्ट

जिला पुलिस ने सुबह सात से लेकर आठ तक भूमणशाह चौक, किसान चौक पर नाके लगाकर रूट डायवर्ट किए हैं। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सुबह सात से लेकर आठ बजे तक रूट बंद रहेंगे। इसीलिए वाहन चालक अन्य वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, ताकि आमजन लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। रन फॉर यूनिटी सुबह सात बजे शहीद भगत सिंह स्टेडियम के गेट नंबर एक से शुरू होकर भूमणशाह चौक, किसान चौक से अहिल्याबाई चौक व दक्ष प्रजापति चौक से होते हुए शहीद भगत सिंह स्टेडियम के गेट नंबर दो से प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed