{"_id":"2cd9da400aa4f2cab701a455701ad9f9","slug":"run-for-unity-in-sirsa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता के लिए दौड़ा सिरसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता के लिए दौड़ा सिरसा
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप स्थानीय टाउन पार्क में मनाया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, स्कूलों व कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, पुलिस के जवानों, खिलाड़ियों सहित सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य संसदीय सचिव डा. कमल गुप्ता मौजूद थे। इस मौके पर डॉ. कमल गुप्ता ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
डा. गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भ्रष्टाचार को कम किया गया है तथा आने वाले समय में भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हिसार से सिरसा-डबवाली फॉरलेन सड़क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। हिसार से रोहतक, हिसार से चंडीगढ़, हिसार से राजगढ़ फॉरलेन सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे यह संकल्प लें कि देश के प्रति वफादार रहें, शराब, बीड़ी, सिगरेट, ड्रग का सेवन न करें, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान आदि का कार्य करें तथा देश के नव निर्माण में पूर्ण आहूति डाले।
राष्ट्रीय एकता जागरुकता रैली को दिखाई
इस अवसर पर डा. कमल गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर राष्ट्रीय एकता जागरुकता रैली को रवाना किया।
यह जागरुकता रैली टाउन पार्क से शुरू होकर पोस्ट ऑफिस, सदर बाजार, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, हिसारिया रोड़, परशुराम चौक तथा आर्य समाज रोड़ होते हुए टाउन पार्क में सम्पन्न हुई।
इस रैली में स्कूली छात्रों, खिलाड़ी, पुलिस के जवान, कर्मचारी व आमजन ने राष्ट्रीय एकता के बैनर, पम्पलेट व पोस्टर हाथों में लेकर वन्देमातरम के नारे लगाते हुए लोगों को राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, एडीसी शरणदीप कौर बराड़, एसडीएम सिरसा परमजीत सिंह चहल, एसडीएम डबवाली सुरेश कसवां, डीएसपी जगदीश काजला, जिला राजस्व अधिकारी अमीचंद सैनी, सिविल सर्जन डा. सूरजभान कंबोज, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा, उप जिला शिक्षा अधिकारीं सुरेंद्र शर्मा, कोच कृष्ण कुमार बैनीवाल, अतुल मेहता आदि उपस्थित थे।
आधुनिक भारत के निर्माता थे पटेल
हरियाणा पंजाबी सभा के जिलाध्यक्ष सूरज खट्टर ने अपने कार्यालय में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर खट्टर ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल को आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में जाना जाता है।
इस अवसर पर भूपेंद्र खट्टर एडवोकेट, रमेश खट्टर, गुरराज खट्टर, प्रदीप खट्टर, राजा लाली बेगू, मेजर सिंह गिल, भीम जोसन, यादविंद्र सिंह, अमन जोसन, रविंद्र खट्टर, छिंदर सिंह, रविंद्र गिल आदि उपस्थित थे।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों ने ग्रहण की शपथ
डबवाली (सिरसा)। हरियाणा सरकार द्वारा लोहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140वीं जयंती 'राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने के दिशा-निर्देशानुसार शनिवार को उपमंडल अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलाई गई।
डीएसपी सत्यपाल यादव ने इस मौके पर कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140वीं जयंती 'राष्ट्रीय एकता दिवसÓ के रूप में मना रहा है।
वह सच्चे अर्थों में एक लोह पुरूष थे। उन्होंने स्वतंत्र भारत की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए देश को एकसूत्र में पिरोने का कार्य किया।
इस अवसर पर शहर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह, नगर परिषद अभियंता जयवीर सिंह डूडी, भवन निरीक्षक सुमित डांढा, एसआई सूबे सिंह, एसआई संदीप सिंह, फायर ब्रिगेड के एएफएसओ सुखदेव सिंह, सूचना सहायक प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
छात्राओं ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
डबवाली (सिरसा)। कॉलोनी रोड स्थित भगवान श्रीकृष्ण कॉलेज ऑफ एजुकेशन (महिला बीएड कॉलेज) में शनिवार को कॉलेज यूथ रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में लोहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई।
कार्यक्रम का आगाज प्रिंसिपल डॉ. पूनम गुप्ता ने किया। कार्यकर्म प्रभारी सुशीला हुड्डा ने कहा कि वर्तमान भारत के निर्माण व राष्ट्रीय एकता को कायम करने में सरदार पटेल जी का अमूल्य योगदान है।
इसलिए इसे कायम रखने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे ताकि राष्ट्र का सर्वांगीण विकास हो सके। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी को राष्ट्रीय एकता, अखंडता व सुरक्षा को बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कॉलेज का टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ भी मौजूद था।