फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rude behaviour with JE who went to paste the order of demolition of illegal construction

Sirsa News: अवैध निर्माण गिराने का आदेश चस्पा करने गए जेई से अभद्र व्यवहार

Wed, 30 Jul 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 30 Jul 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Rude behaviour with JE who went to paste the order of demolition of illegal construction
सिरसा। गांव मोरीवाला में अवैध निर्माण गिराने का आदेश चस्पा करने गए नगर योजनाकार विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेंई) से जमीन मालिक के बेटे ने मजदूरों के साथ मिलकर अभद्र व्यवहार किया और सरकारी आदेश की प्रतियां फाड़ दीं। इसके बाद जेई अभिषेक कुमार डिंग थानेमें आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दरअसल, मंगलवार को सुबह जिला नगर योजनाकार कार्यालय सिरसा के जेई अभिषेक कुमार नेशनल हाईवे 9 पर पहुंचे और गांव मोरीवाला निवासी दयावंती पत्नी अमीचंद की जमीन पर अवैध निर्माण गिराने का सरकारी आदेश चस्पा करने लगे। इसी दौरान दयावंती का बेटा अमित सिहाग दो मजदूरों को लेकर आया।
विज्ञापन

जेई अभिषेक कुमार ने बताया कि अमित सिहाग ने सरकारी आदेश की तीन प्रतियां फाड़ दीं और उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। अभिषेक ने बताया कि 16 जुलाई को जिला नगर योजनाकार कार्यालय सिरसा ने दयावंती को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 28 जुलाई को अवैध निर्माण गिराने का आदेश पारित किया गया। इसी आदेश की प्रतियां वह अवैध निर्माण पर चस्पा करने गए थे। डिंग थाने से जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed