फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   rta

आरटीए की टीम ने प्रदूषण जांच केंद्रों पर मारा छापा, चार को किया सील

Mon, 13 Jan 2020 09:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
rta
rta - फोटो : Sirsa
आरटीए की टीम ने शहर में चल रहे प्रदूषण जांच केंद्रों पर छापा मारा। छापामारी के दौरान केंद्रों में खामियां पाई जाने पर विभाग की टीम ने चार केंद्रों को सील कर दिया और उसमें रखी मशीनें जब्त कर ली। आरटीए टीम ने शहर के दस प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सोमवार को सहायक आरटीए प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर आरटीए विभाग के कर्मचारियों ने शहर में चल रहे प्रदूषण जांच केंद्रों का जायजा लिया। विभाग की टीम ने शहर में करीब दस प्रदूषण जांच केंद्रों की जांच की। जांच के दौरान टीम ने पाया कि प्रदूषण जांच केंद्र के चार संचालक जो विभागीय नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। टीम ने उनका लाइसेंस रद्द कर केंद्र को सील कर दिया और प्रयोग किए जाने वाला सामान अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। जब प्रदूषण जांच केंद्र की चेकिंग चल रही थी तो आरटीए टीम ने पाया कि दो केंद्र संचालकों के पास जो लाइसेंस है वह रिन्यू नहीं करवाए हुए हैं। वहीं टीम ने दो ऐसे संचालकों को भी पकड़ा जिनमें चालकों को प्रदूषण का प्रमाण देने वाले व्यक्ति के पास न ही तो कोई डिग्री थी और न ही कोई डिप्लोमा। टीम ने चारों केंद्रों पर तुरंत कार्रवाई की और सभी का सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन

यह है प्रदूषण केंद्र के नियम
शहर में जो भी प्रदूषण जांच केंद्र खोले जाते हैं वह केवल आरटीए विभाग के निर्देशानुसार तथा उसके द्वारा दी गई गाइडलाइन के आधार पर ही खोले जाते हैं। सहायक आरटीए ने बताया कि जो भी प्रदूषण जांच केंद्र का संचालक होगा उसके पास तकनीकीशिक्षा होनी बहुत जरूरी है। वहीं प्रदूषण जांच केंद्र लाइसेंस भी समय पर रिन्यू होना जरूरी है। अगर किसी भी प्रदूषण केंद्र संचालक के पास यह सब नहीं मिलता है तो उस पर कार्रवाई की जाती है तथा उसका लाइसेंस रद्द कर पूरा सामान जब्त कर लिया जाता है। जो भी संचालक प्रदूषण जांच केंद्र चलाता है उसे आरटीए कार्यालय में भी रजिस्टर करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज शहर के दस प्रदूषण जांच केंद्रों की जांच की गई। जिसमें चार केंद्रों पर अनियमितताएं पाई गईं। जिस कारण चारों को सील कर पूरा सामान कब्जे में ले लिया गया है। दो संचालकों के पास डिग्री नहीं थी तथा दो संचालकों के लाइसेंस रिन्यू नहीं किए गए थे। जिस पर चारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बाकी अन्य केंद्र ठीक से कार्य कर रहे थे।
--प्रदीप कुमार, सहायक आरटीए कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed