फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   RTA

आरटीए कार्यालय में कर्मचारी पहुंचे 30 मिनट पहले, दो कर्मचारियों को किया चंडीगए़ तलब

Wed, 01 Jan 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
RTA
आरटीए कार्यालय में अपना काम करवाता व्यक्ति। - फोटो : Sirsa
सोमवार को आरटीए विभाग में छापामारी के बाद मंगलवार को विभागीय कर्मचारी नौ बजे से पहले ही कार्यालय खोल कर बैठ गए। कर्मचारी साढ़े आठ बजे ही पहुंच गए। वहीं छापेमारी के बाद चंडीगढ़ मुख्यालय ने सहायक आरटीए व एक अन्य कर्मचारी को पूरे कागजात के साथ तलब किया है। दोनों कर्मचारी मंगलवार को चंडीगढ़ रवाना हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार को सभी कर्मचारी अपने समय से पहले आकर काम करने लग गए। सुबह कर्मचारी अपने कार्यालय के समय नौ बजे से करीब 30 मिनट पहले ही पहुंच गए थे। वहीं कर्मचारी आते ही अपने काम में जुट गए। इसके साथ ही लोग अपना काम करवाने भी पहुंच गए। आरटीए कार्यालय में पहुंचे रामकुमार ने बताया कि वह अपना लाइसेंस रिन्यू करवाने आया था और आते ही उसका काम हो गया। रामकुमार ने बताया कि जब वह कार्यालय में आया तो उस समय कर्मचारी आए हुए थे और अपना काम कर रहे थे। जिससे उन्हें परेशानी नहीं हुई। आरटीए कार्यालय में फाइल जमा करवाने के लिए जो खिड़की खुलती है उसका समय 11 बजे का है। लेकिन बीते दिन सोमवार को हुई छापेमारी के कारण फाइल जमा करवाने की खिड़की मंगलवार को नौ बजे ही खुल गई।
विज्ञापन

दो कर्मचारियों को किया चंडीगढ़ तलब
बीते दिन सीएम फ्लाइंग तथा सीआईडी की टीम ने आरटीए कार्यालय में सुबह छापा मारा था, जिस दौरान आरटीए कार्यालय में सुबह तक दो तथा दोपहर तक केवल पांच ही कर्मचारी कार्यालय में मौजूद हो पाए। आरटीए विभाग के दो कर्मचारी असिस्टेंट आरटीए प्रदीप कुमार और कर्मचारी वीरेंद्र अपना पूरा रिकॉर्ड लेकर सुबह ही चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों का कहना है कि वह बीते शनिवार तथा रविवार को दिन रात चालान काटने में व्यस्त थे, जिस कारण उन्हें सोमवार सुबह कार्यालय में आने से देरी हो गई। कर्मचारियों ने बताया कि उनके सभी कर्मचारी हाईवे पर चालान काटने के लिए गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालान काटने गए कर्मचारी, लॉगबुक और गाड़ी बस स्टेंड में भूले
कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों का तर्क है कि जब वह हाईवे पर वाहनों की जांच करते हैं तो उस समय भारी वाहनों पर रहने वाले कारिंदों को पता लग जाता है कि वह चेकिंग के लिए खड़े हैं। जिससे उनकी चेकिंग हो नहीं पाती। इसके अलावा गाड़ी में तेल भी रोडवेज डिपो से डाला जाता है तो वह शाम करीब साढ़े सात बजे गाड़ी बस स्टेंड में ही छोड़ कर आ गए थे। आरटीए कर्मचारियों ने कहा कि बीते दो दिन शनिवार तथा रविवार को 26 वाहनों के सात लाख 76 हजार 600 रुपये के चालान काटे थे। कर्मचारियों ने बताया कि बीते दो दिन वह दिन रात हाईवे पर ही चालान काटते रहे। इसके साथ ही आरटीए की टीम प्रतिदिन भारी वाहनों के चालान करती रहती है।
मैं रोड सेफ्टी की बैठक में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ आया हूं, बीते दिन की छापेमारी का मुद्दा नहीं है।
- प्रदीप कुमार, सहायक आरटीए, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed