{"_id":"67d86320d04dd376380f9da3","slug":"rodi-police-station-in-charge-who-failed-to-curb-deaths-due-to-drug-addiction-was-relieved-sirsa-news-c-128-1-slko1008-134821-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नशे से हो रही मौत पर लगाम लगाने में नाकाम रही रोड़ी थाना प्रभारी को किया रिलीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नशे से हो रही मौत पर लगाम लगाने में नाकाम रही रोड़ी थाना प्रभारी को किया रिलीव
Mon, 17 Mar 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोड़ी। रोड़ी थाना क्षेत्र में नशे से हो रही मौत के सिलसिले को रोकने में नाकाम रही थाना प्रभारी राजबाला को पुलिस प्रशासन ने सोमवार को रिलीव कर दिया गया है। कार्यकारी थाना प्रभारी के रूप में सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने चार्ज संभाल लिया है। उन्होंने चार्ज संभालते ही थाना रोड़ी के सभी कर्मचारियों की बैठक ली। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि थाने में आने वाले हर फरियादी को मान सम्मान दिया जाए व थाने के रिकॉर्ड को हर समय अपडेट रखा जाए।
बता दें कि थाना प्रभारी राजबाला के कार्यकाल के दौरान नशे की ओवरडोज से कई मौतें हुई थी। इसके चलते ग्रामीणों में भी कहीं न कहीं थाना प्रभारी के खिलाफ अंदरूनी रोष दिखाई दे रहा था। मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी रही राजबाला को रोड़ी थाना से पुलिस लाइन सिरसा भेजा गया। जहां से उन्हें पुलिस लाइन हिसार भेज दिया गया। वहां से पुलिस विभाग के द्वारा उनकी आगे ड्यूटी लगाई जाएगी।
::::::::::::::::::::::::::::::::::
थाना प्रभारी राजबाला के कार्यकाल के दौरान नशे की ओवरडोज से हुई मौत
केस नंबर 1: 2 जनवरी 2025 की सुबह रोड़ी क्षेत्र में बस स्टैंड के नजदीक झाड़ियों में 24 वर्षीय जस्सा सिंह का शव पड़ा हुआ मिला था। शव के पास ही नशे के लिए प्रयोग किए जाने वाला इंजेक्शन भी मिला था। जस्सा की एक साल पहले ही शादी हुई थी और मौत के चार दिन पहले ही वह पिता बना था। इस तरह नशे से हुई मौत ने एक मासूम के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए छीन लिया।
विज्ञापन
-- -- -
केस नंबर 2: गोरख चिट्टे और मेडिकल दोनों तरह का नशा करता था। पांच दिनों से नशा नहीं मिलने के कारण उसने घर में पड़ी पुरानी गोलियों का इंजेक्शन खुद को लगा लिया था। डोज ज्यादा होने से 15 जनवरी की रात उसकी मौत हो गई थी।
-- -- --
केस नंबर 3: 7 फरवरी को भी रोड़ी के एक 35 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की नशे से मौत हो गई। रात आठ बजे घर के नजदीक गली में बेसुध पड़ा हुआ था। उसकी सात वर्ष पहले शादी हुई थी और दो साल पहले वह दो जुड़वा बेटियों का पिता बना था।