फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Robbery from youths partying in the house, three nominated including STF constable

घर में पार्टी करते युवकों से लूट, एसटीएफ सिपाही समेत तीन नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Robbery from youths partying in the house, three nominated including STF constable
सिरसा। न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घर में शनिवार को पार्टी और ताश खेलते समय चार युवकों से बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स से होने की धमकी दे उक्त युवकों से ढाई लाख की नकदी, सोने का कड़ा, चेन और अंगूठी उतरवा ली और बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गए। पीड़ितों ने हिसार की स्पेशल टास्क फोर्स के सिपाही अजय नेहरा सहित तीन के खिलाफ हुडा चौकी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हुडा चौकी पुलिस को दी शिकायत में सतबीर सिंह निवासी चुलीकलां हिसार ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है और 4 सितंबर को वह अपने दोस्त महेंद्र जोधपुरिया, बुधराम निवासी करनौली व हरभगवान निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के साथ कॉलोनी के मकान नंबर 572 पर पार्टी कर ताश खेल रहे थे। इसी दौरान वहां चार से पांच युवक पहुंच गए। उनमें से दो युवकों ने ंउन पर पिस्तौल तानकर पुलिस के स्पेशल स्टाफ होने धमकी देते हुए उनसे मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान एक बदमाश ने उससे 20 हजार की नकदी, एक सोने कि अंगूठी व सोने का कड़ा, महेंद्र से 36 हजार रुपये, बुधराम से 1 लाख 60 हजार की नकदी व हरभगवान से 40 हजार की नकदी और एक सोने कि अंगूठी निकलवा ली। जिसके बाद भी वह रुपयों की मांग करते रहे और रुपये न देने पर केस कर जेल में डालने की धमकी देते रहे। उन्होंने जब नकदी न होने की बात कही तो उक्त बदमाशों ने हिसार के स्पेशल टास्क फोर्स के अजय नेहरा से बात करवा दी और उसको बिचौलिया बनाने की बात कहने लगे। जिसके बाद उन्होंने अपना एक सोने का कड़ा भी उतारकर दे दिया। उक्त बदमाश कड़ा लेकर कमरे को बंद कर वहां से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ितों ने मामले की शिकायत हुडा चौकी पुलिस में दी है और विकास देहडू निवासी जोड़कियां व जगदीप उर्फ दीपू निवासी गली नंबर पांच शक्ति नगर और अजय नेहरा एसटीएफ हिसार के खिलाफ शिकायत दी है। सतबीर ने बताया कि उक्त बदमाशों ने पुलिस कर्मी से मिलकर उनसे लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

पीड़ितों ने मामले की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। - कश्मीरी लाल, थाना प्रभारी, सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed