फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Robbers who put chilli powder in eyes arrested

Sirsa News: आंखों में मिर्ची डालने वाले लुटेरे गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Robbers who put chilli powder in eyes arrested
डबवाली। किसान हाकम सिंह की आंखों में मिर्च डालकर एक लाख 67 हजार रुपये लूटने मामले में डबवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने आरोपी शमिंद्र सिहं वासी कबीर बस्ती डबवाली, मनप्रीत सिहं उर्फ कालू वासी सकताखेडा से 1.17 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन


तीसरे आरोपी अजय निवासी कबीर बस्ती की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी और वारदात के पीछे कौन-कौन शामिल हैं, उसकी पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन




शहर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार व जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से 1.17 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, तीसरे आरोपी अजय की तलाश जारी है। हर एंगल से जांच की जा रही है। सभी का पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला

गांव डबवाली निवासी हाकम सिंह 29 मई की सुबह 10 बजे डबवाली निवासी जसनिंद्र सिंह के चौटाला रोड स्थित खेतों में बिजाई की गई फसल को पानी लगाने के लिए ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। कबीर बस्ती के सामने चौटाला रोड पर पीछे से आ रही एक कार ने ट्रैक्टर के अगले टायर में टक्कर मारी, जिस कारण ट्रैक्टर का टायर फटकर निकल गया। टक्कर मारने के बाद कार सवार भाग गए। उसी दौरान कबीर बस्ती की ओर से तीन अनजान व्यक्ति आए। उन्होंने पास आते ही अचानक लाल मिर्च पाउडर उसकी आंखों में डाल दिया और मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी उसके कुर्ते की जेब से एक चेक, पासबुक और एक लाख 67 हजार रुपये की नकदी निकालकर ले गए। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। हाकम सिंह ने सीसीटीवी व अन्य जानकारी के आधार पर शमिंद्र सिहं वासी कबीर बस्ती डबवाली, मनप्रीत सिहं उर्फ कालू वासी सकताखेड़ा, अजय वासी कबीर बस्ती डबवाली के वारदात को अंजाम देने की बात कहीं थी। इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed