फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ROB, RUB, Traffic, Sirsa News, Hindi News, Transportation, Sirsa

उपायुक्त की रिपोर्ट तय करेगी चौटाला रोड के दुकानदारों का भविष्य

Wed, 23 Mar 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 23 Mar 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
ROB, RUB, Traffic, Sirsa News, Hindi News, Transportation, Sirsa
डीसी - फोटो : Bureau

क्या चौटाला रोड़ पर प्रस्तावित आरओबी यातायात व्यवस्था का हल है? क्या सीएम मनोहर लाल खट्टर की घोषणा के अनुरूप बाईपास के लिए जगह सही है? उपायुक्त की रिपोर्ट के बाद सरकार निर्माण का फैसला लेगी। मंगलवार को जिला उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ डबवाली पहुंची। बठिंडा रोड़ स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में एसडीएम डबवाली अजय कुमार, नेशनल हाईवे, मार्केटिंग बोर्ड और लोक निर्माण विभाग (भवन एवं पथ) के अधिकारियों, पुलिस कर्मचारियों के साथ बैठक ली। उपायुक्त ने चौटाला रोड़ पर ट्रैफिक व्यवस्था जानने के लिए ट्रैफिक पुलिस प्रभारी शमशेर सिंह से इनपुट लिया।

विज्ञापन


उन्होंने पूछा कि ट्रैफिक की क्या स्थिति है? ट्रैफिक प्रभारी ने बताया कि भारी वाहन रोड़ से गुजरते हैं। कोई न कोई हल होना चाहिए। करीब एक घंटा तक अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद उपायुक्त पैदल ही मौका देखने निकल गईं। विश्राम गृह के ठीक सामने अधिकारियों ने आरओबी का आरंभिक बिंदु दिखाया। बठिंडा रोड़ और 112 मीटर पर दर्ज बिंदुओं को दिखाने की अपेक्षा अधिकारी उन्हें आगे ले गए। चौटाला रोड़ पर आरंभिक बिंदु देखकर उपायुक्त ने सवाल किया कि कॉलोनी रोड़ और राजीव नगर के आगे दीवार बना दी जाएगी। इससे उपरोक्त दोनों दिशाओं में जाने वाले लोग कैसे आवागमन करेंगे? एक अधिकारी ने जवाब दिया कि वहां स्लीप रोड़ बनाई जाएंगी। इसके बाद उपायुक्त बाईपास के लिए मार्केटिंग बोर्ड द्वारा तय की गई जमीन का निरीक्षण करने के लिए निकल गई। चौटाला रोड़ पर गांव शेरगढ़ से आरंभिक मौका देखने के बाद लाव लश्कर के साथ वे आगे बढ़ती गईं।
विज्ञापन


उनकी गाड़ी सीधा ही एनएच-9 पर जाकर रुकी। अधिकारियों से जवाब तलबी की कि पंजाब सीमा में वाहन कैसे पास करेंगे। अधिकारी उपायुक्त को मौका से करीब 700 मीटर दूर ले गए। गांव डबवाली बाया जोगेवाला-डूमवाली लेजाकर पंजाब सीमा में प्रवेश करके पुन: एनएच-54 पर ले गए। लंबा, मोड़-तोड़ वाला बाईपास देखकर उपायुक्त भी हैरान रह गईं। अधिकारी दूर खिसक गए तो साथ चल रहे लोगों ने उन्हें लसाड़ा नाला (सेमनाला) की पटरी को बाईपास के रूप में प्रयोग करने के लिए कहा। लोगों की प्रार्थना पर उपायुक्त ने गांव डूमवाली के नजदीक और डबवाली में सेमनाला की स्थिति देखी। निरीक्षण करने के बाद उपायुक्त ने विभिन्न महकमों की पुन: बैठक कॉल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त से की मुलाकात :
निरीक्षण से पूर्व राकेश शर्मा, राजीव वढे़रा, रमाकांत, सुच्चा सिंह भुल्लर के नेतृत्व में दुकानदार उपायुक्त से मिले। उन्हें आरओबी न बनाए जाने की मांग की। उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने आश्वासन देते हुए कहा कि एसडीएम डबवाली ने भी रिपोर्ट दी है। वो दुकानदारों के हित में है। रिपोर्ट के बाद ही वे जांच करने आई हैं। दुकानदारों के हितों को ध्यान में रखकर ही फैसला दिया जाएगा।


प्रस्तावित आरओबी और बाईपास की जमीन का निरीक्षण किया गया है। दुकानदारों ने जो फैक्ट दिए थे, उनको ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। अभी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट को आवश्यक कार्रवाई के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा।
- अजय कुमार, एसडीएम, डबवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed