फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   roadways workers protested

Sirsa News: रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन

Sun, 31 May 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 31 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
roadways workers protested
फोटो -
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के विरोध में साझा मोर्चा हरियाणा रोडवेज के आह्वान पर सिरसा डिपो में रविवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। इसके बाद कर्मचारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सिरसा डिपो ट्रैफिक मैनेजर सुधीर और संस्थान प्रबंधक रत्न लाल को सौंपा। दोनों अधिकारियों ने जल्द ही कर्मचारियों की सभी समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

प्रदर्शन में मंच का संचालन हेमंत पारीक व सुरेंद्र डूडी ने किया। कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से बताया कि रात्रि भत्ता, अतिरिक्त ड्यूटी भत्ता, मेडिकल बिल, शिक्षा भत्ता, 2024 का नाइट भत्ता, 8-9 माह का ओवरटाइम, मेडिकल बिल, एलटीसी, एजूकेशन एलायंस आदि देय भत्ते कर्मचारियों को समय पर नहीं दिए जा रहे हैं। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन


इस अवसर पर रिटायर्ड कर्मचारी संगठन से आत्मा राम सहारण, मदन लाल खोथ सहित अन्य रिटायर्ड कर्मचारियों ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारी संघ रोडवेज कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। कर्मचारियों के हकों पर कुठाराघात कत्तई सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साझा मोर्चा सिरसा ने डिपो प्रशासन को चेताया कि अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 14 जून को गेट मीटिंग करके आगामी आंदोलन का रूपरेखा बनाई जाएगी।
इस अवसर पर रोडवेज कर्मचारी यूनियन संबंधित महासंघ एटक से प्रधान रिछपाल सिंह संधू, उप प्रधान आत्मा राम बैनीवाल, राज्य कमेटी सदस्य लादू राम लूना, शिव राज बराड़, सुरेंद्र रानियां, सचिव सुरेंद्र बैरागी, विकास यादव जमावड़ी, पवन कंबोज, बाबू राम, महेंद्र और संयुक्त कर्मचारी संघ से महासचिव चमन स्वामी, वरिष्ठ उप प्रधान कुलदीप पावड़ा, प्रधान सतवीर कड़वासरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed