{"_id":"6a7cba684c00380aa6099fbb","slug":"roadways-workers-protest-today-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163083-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: परिवहन मंत्री की वादाखिलाफी पर रोडवेज कर्मचारी आज करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: परिवहन मंत्री की वादाखिलाफी पर रोडवेज कर्मचारी आज करेंगे प्रदर्शन
Wed, 12 Aug 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। परिवहन मंत्री की ओर से किए गए वादों पर अमल न होने के विरोध में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा 13 अगस्त को प्रदेशभर के डिपो में दो घंटे का प्रदर्शन करेगा।
यूनियन नेताओं ने बताया कि 25 जुलाई को परिवहन मंत्री के आवास का घेराव हुआ था। मंत्री ने 15 दिन में बैठक का आश्वासन दिया पर कोई पत्र जारी नहीं हुआ। इस वादाखिलाफी से कर्मचारियों में रोष है। उनकी मांगों में परिचालकों व चालकों का वेतनमान बढ़ाना और लिपिकों को तीन वेतन वृद्धि देना है।
जोखिम भत्ता, स्थान प्रभारी पद पर पदोन्नति और संविदा कर्मियों को नियमित करना भी शामिल है। इलेक्ट्रिक बसों की ठेका व्यवस्था समाप्त करने और अर्जित अवकाश लाभ देने की भी मांग है। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि समाधान न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।