{"_id":"695bfc89840c15b76308dc77","slug":"roadways-sanjha-morcha-gives-time-till-january-13-for-demands-sirsa-news-c-128-1-sir1002-150714-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रोडवेज सांझा मोर्चा ने मांगाें के लिए 13 जनवरी तक दिया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रोडवेज सांझा मोर्चा ने मांगाें के लिए 13 जनवरी तक दिया समय
Mon, 05 Jan 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में हरियाणा रोडवेज सिरसा डिपो साझा मोर्चा के सदस्य बैठक करते हुए।
सिरसा। हरियाणा रोडवेज सिरसा डिपो सांझा मोर्चा की मांगों को लेकर सिरसा डिपो के अधिकारियों द्वारा संज्ञान नहीं लेने पर यूनियन ने नाराजगी जताई। मोर्चा ने मांगों के लिए 13 जनवरी तक का समय दिया है।
मांगों को लेकर सोमवार को बैठक बुलाई गई, जिसमें हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ 644 डिपो प्रधान सतबीर कड़वासरा, सर्व कर्मचारी संघ डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर, महासंघ यूनियन प्रधान रिछपाल, बीएमएस यूनियन डिपो प्रधान सुरेन्द्र निराणियां, जागृति मंच डिपो से सचिव नरेश, स्टेट बाडी से कुलदीप पाबड़ा, चमनलाल स्वामी व सांझा मोर्चा के सभी पदाधिकारी व सिरसा डिपो समस्त कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि 13 जनवरी तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो उसके बाद बैठक कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये हैं कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
-ट्रैफिक ब्रांच में कार्यरत कर्मचारियों को ड्यूटी सेक्शन में समायोजित किया जाए।
-स्थायी डीआई नियुक्त किया जाए।
-ड्यूटी पर लगे चालक-परिचालक व एचकेआरएन कर्मचारियों के सीनियर व जूनियर की अनियमितताओं को सही किया जाए ।
-बीमार व्यक्ति की सीट को लगाया जाए।
-सर्वे किए जा चुके रूटों पर नये किलोमीटर लागू किए जाएं व नये सिरे से ओवर टाइम निर्धारित किए जाएं।
-चालक-परिचालकों को रात्रि ठहराव दिए जाने बारे में स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं।
-सीनियर-जूनियर के हिसाब से एचकेआरएन कर्मचारियों के ओवर टाइम के स्पष्ट निर्देश जारी किए जाए।
-कर्मशाला में बाथरूम में बहुत ज्यादा गंदगी है व कर्मशाला के टायलेट, बाथरूम, विश्रामगृह में नियमित सफाई करवाई जाए।
--
बसों से होती है नियमित रूप से चोरी
मांग पत्र में यूनियन ने प्रशासन को अवगत करवाते हुए कहा कि चालकों की विश्राम गृह में बार-बार शिकायतें आती हैं कि कर्मशाला में बसों से तेल व सामान चोरी होता है। इसलिए चंडीगढ़ कर्मशाला की भांति सिरसा कर्मचारी कर्मशाला में कैमरे लगाए जाएं। इससे चोरियां रुकेंगी, वहीं घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।