फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   roadways recall the driver and conductor for clerk examination

रोडवेज ने क्लर्क परीक्षा को लेकर छुट्टी पर गए चालक परिचालकों को वापस बुलाया

Fri, 20 Sep 2019 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
roadways recall the driver and conductor for clerk examination
निजी बस की बुकिंग के लिए खड़े छात्र। - फोटो : Sirsa
एचएसएससी क्लर्क की परीक्षाओं को लेकर रोडवेज विभाग ने अपनी कमर कस ली है। परीक्षा से पहले ही सभी छात्रों में भय बना हुआ हैं कि वह अपने परीक्षा केंद्र तक कैसे पहुंचे। निजी बसों में बुकिंग के लिए परीक्षार्थियों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। जहां पर अधिकतर निजी बसों में बुकिंग पूरी हो चुकी है। रोडवेज विभाग में 40 कर्मचारी दूसरे डिपो से डेपूटेशन पर आएंगे। विभाग परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त बसें बस अड्डे पर खड़ी करेंगी, जो जरूरत पड़ने पर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

21 से 23 सितंबर तक क्लर्क की परीक्षा होनी है। शनिवार शाम साढ़े चार बजे से 6 बजे तक परीक्षा होगी। जिसके कारण बस अड्डे पर एक साथ भीड़ उमड़ेगी। इसको लेकर रोडवेज की बसें पहले से ही तैयार रहेंगी। बाहर से परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज विभाग डिपो में अतिरिक्त बसें खड़ी करेगा। रात को ग्रामीण रूटों पर जाने वाली बसों को रोक कर जहां पर ज्यादा सवारियां होगी वहां पर बसों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा से पहले ही सीट बुक करवाने की बनी परेशानी
जिले के जिन परीक्षार्थियों का सेंटर दूसरे जिलों में है, उनको यह परेशानी सता रही है कि वह परीक्षा केंद्र पर किस समय पहुंचेंगे। जिसको लेकर अधिकतर परीक्षार्थियों ने निजी बसों में बुकिंग करवानी शुरू कर दी है। निजी बसों में बुकिंग का हाल इतना बुरा है कि परीक्षार्थियों को लाइन में लगकर अपनी सीट बुक करवानी पड़ रही है। निजी बसों के संचालकों ने दस दिन पहले से ही बसों की बुकिंग करनी शुरू कर दी थी। परीक्षार्थी विक्रम ने बताया कि उसका परीक्षा केंद्र महेंद्रगढ़ में है। जिसको लेकर वह निजी बस में बुकिंग के लिए आया है। विक्रम ने बताया कि उसने कम से कम तीन से चार बस सर्विस में पता किया जिसमें सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। निजी बस में जाने के बारे में बताया कि रोडवेज की कोई बस महेंद्रगढ़ तक नहीं जा रही है। अगर जाती भी है तो वह बीच रास्ते तक ही जाएगी। जिस पर उसका परीक्षा केंद्र में पहुंचना बहुत ही मुश्किल है। वहीं महिला परीक्षार्थी रेणु ने बताया कि उसका परीक्षा केंद्र पानीपत में है, जो काफी दूर है। अगर महिलाओं को परीक्षा देने जाना है तो उसके साथ एक परिवार का सदस्य भी अवश्य जाएगा। वहीं दूूसरी ओर कविता ने बताया कि यह सरकार का लड़कियों को परेशान करने का तरीका है। कोई भी लड़की इतनी दूर परीक्षा देने अकेली कैसे जाएगी। रोडवेज बसों तथा ट्रेनों में लड़कियां अकेले नहीं जा सकती। जिस पर उन्हें लाइन में लगकर निजी बसों में बुकिंग करवानी पड़ रही है। छात्र नेता वीरेंद्र न्योल ने कहा कि सरकार को चाहिए था कि परीक्षा परीक्षार्थियों के गृह जिले में आयोजित की जाती। जिससे परीक्षार्थियों को परेशानी न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण रूटों पर घटाए जाएंगे बसों के फेरे
सिरसा डिपो प्रबंधक केआर कौशल ने बताया कि ग्रामीण रूटों पर जाने वाली बसों को सवारी के अनुसार भेजा जाएगा। अगर किसी रूट पर सवारी कम है तथा उस रूट पर बसों की संख्या अधिक है तो वहां पर सवारियां होने पर ही बस को भेजा जाएगा। वहीं रात को रुकने वाली गाड़ियों को शनिवार को सिरसा डिपो में ही रोका जाएगा। परीक्षार्थियों के लिए 25 के लगभग बसें अतिरिक्त रोडवेज डिपो में खड़ी की जाएंगी। जो जरूरत पड़ने पर चलाई जाएंगी। जानकारी के अनुसार 40 चालक तथा परिचालक दूसरे डिपो फरीदाबाद तथा करनाल से बुलाए गए हैं। जिस कारण से कर्मचारियों के अभाव में खड़ी बसों को भी चलाया जाएगा।
दिल्ली तथा चंडीगढ़ रूट पर अंतिम बस के बाद भी अलग से जाएगी दूसरी बस
शनिवार को परीक्षार्थियों की परीक्षा छह बजे खत्म होगी। दिल्ली-हिसार रूट पर सिरसा से आठ बजकर 30 मिनट पर अंतिम बस जाती है। परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज विभाग ने अतिरिक्त बस चलाने का फैसला लिया है। जो सवारियों के अनुसार अंतिम समय तक परीक्षार्थियों को छोड़ कर आएगी। वहीं चंडीगढ़ रूट पर शाम को पांच बजे अंतिम बस है। जरूरत अनुसार अंबाला तक एक बस को भेजा जा सकता है।
छुट्टी से वापस बुलाए कर्मचारी
सिरसा डिपो प्रबंधक ने जो चालक तथा परिचालक छुट्टी पर थे उनको वापस बुला लिया है। विभाग के करीब 15 कर्मचारी छुट्टी पर थे। जिनको वापस बुला लिया गया है। ताकि स्टॉफ की कमी न आए।

परीक्षा के लिए अतिरिक्त बसों का इंतजाम कर दिया गया है। बस अड्डे में अतिरिक्त बसें खड़ी कर दी गई हैं। जो कर्मचारी छुट्टी पर हैं उनको वापस बुला लिया गया है। परीक्षार्थियों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। रोडवेज विभाग ने पूरा इंतजाम कर लिया है। डिपो में कर्मचारियों की संख्या कम है, जिस पर अतिरिक्त कर्मचारी आने की संभावना है, जो जल्द ही आ जाएंगे।
-खूबी राम कौशल, जीएम सिरसा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed