फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   roadways got 22 new bus and old moving stopped

रोडवेज को नई 22 बसें मिलीं तो 22 पुरानी चलनी हुईं बंद

Wed, 04 Mar 2020 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
roadways got 22 new bus and old moving stopped
डिपो की वर्कशॉप में खड़ी बसें। - फोटो : Sirsa
डिपो में किलोमीटर स्कीम के तहत जिले में 22 बसें सरकार द्वारा चलाई गई है। इन बसों को शुरू करने का मकसद जो रूट बंद पड़े हैं उनको बहाल करना तथा जिन रूटों पर बसों की कमी है उन्हें बसें देकर ग्रामीणों की समस्या को दूर करना था। लेेकिन डिपो में नई बसें आने के कारण पुरानी 22 बसों के भी पहिये रुक गए हैं। विभाग में डबवाली सब डिपो को मिलाकर पहले कुल 175 बसें थी। जिसमें 135 बसें सिरसा बेडे़ में मौजूद थी। बेडे़ में किलोमीटर स्कीम के तहत 22 बसें और शामिल होने पर सिरसा डिपो में बसें कुल 157 हो गई है। सिरसा डिपो में कुल 360 चालक परिचालक हैं। किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली बसों में चालक रोडवेज के सिरसा डिपो से दिए गए हैं, जिस कारण लोकल रूट पर चलने वाले परिचालकों को नई बसों में शामिल कर दिया है।
विज्ञापन

रोडवेज के सिरसा डिपो में 12 फरवरी को पांच बसें किलोमीटर स्कीम के तहत भेजी गई थी। जिन्हें डिपो की ओर से दिल्ली तथा चंडीगढ़ के रूट पर भेजा गया था। वहीं 27 फरवरी को भी डिपो में 17 बसें और किलोमीटर स्कीम के तहत भेजी गई थी। सिरसा डिपो में किलोमीटर स्कीम के तहत कुल 22 बसें भेजी गई है। सभी बसों में रोडवेज के परिचालक लगाए गए हैं। जिनमें चालक ठेकेदार द्वारा दिए गए हैं। जिले में ग्रामीणों तथा रोडवेज प्रशासन में एक उम्मीद जगी थी कि नई बसें डिपो में आने के बाद लोकल रूटों पर सवारियों को फायदा होगा। इससे रोडवेज विभाग को भी फायदा होगा और ग्रामीण इलाकों से आने वाले विद्यार्थियों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन 21 दिन बीत जाने के बाद भी लोगों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है, सुविधा तो दूर रोडवेज विभाग की चल रही बसें भी बंद होकर बस अड्डे में खड़ी हो गई है। ऐलनाबाद रूट पर पहले भी 34 फेरे मिस थे और अभी भी मिस हैं। जानकारी के अनुसार भादरा तथा नोहर रूट पर भी बसों के फेरे अभी तक बहाल नहीं हो पाए हैं। जिससे ग्रामीणों तथा शहर पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तालमेल कमेटी के प्रधान रामकुमार चुरनियां ने बताया कि 22 परिचालकों को किलोमीटर स्कीम की बसों पर भेजने के बाद सिरसा डिपो में कर्मचारियों की कमी हो गई है और बसों को रोकना पड़ गया है।
विज्ञापन

किसी भी रूट पर कोई परेशानी नहीं आ रही है। किलोमीटर स्कीम की बसों में परिचालकों की पक्की ड्यूटी लगा दी गई है। वहीं किलोमीटर स्कीम की बसें चलने के बाद कोई बस नहीं रुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-केआर कौशल, महाप्रबंधक, सिरसा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed