फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Roadways Flying caught the operator embezzling Rs 720

Sirsa News: रोडवेज फ्लाइंग ने 720 रुपये का गबन करते परिचालक को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Roadways Flying caught the operator embezzling Rs 720
सिरसा। हिसार उड़नदस्ते ने सोमवार को सिरसा से जोधपुर रूट पर एक परिचालक को 720 रुपये का गबन करने के मामले में पकड़ा है। इसकी रिपोर्ट सिरसा रोडवेज महाप्रबंधक को भेजी गई है। अब रोडवेज महाप्रबंधक की ओर से आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

सिरसा से जोधपुर रूट पर चलने वाली बस की हिसार फ्लाइंग ने जांच की। जांच के दौरान बस में सवार कई यात्री बिना टिकट मिलीे। टीम ने जब यात्रियों से पूछताछ की तो उन्होंने परिचालक पीयूष की ओर से टिकट न देने की बात कही। फ्लाइंग ने परिचालक के बैग की जांच की तो उसमें 720 रुपये अतिरिक्त मिले। रोडवेज फ्लाइंग ने इस संबंध में कार्रवाई कर मामले की रिपोर्ट बनाकर सिरसा रोडवेज महाप्रबंधक के कार्यालय में भेजी है। बता दें कि करीब तीन वर्ष पहले भी परिचालक पीयूष को नकली टिकटों के साथ फतेहाबाद फ्लाइंग ने पकड़ा था। पुलिस को भी मामले की शिकायत भी दी गई। इसके बाद आरोपी के घर से प्रिंटर सहित अन्य सामान बरामद हुआ। रोडवेज अधिकारियों ने बाद में उसे फिर से बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन


रोडवेज यूनियन ने अधिकारियों के साथ मिलीभगत का आरोप
हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के सदस्यों ने पीयूष व अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया। यूनियन सदस्य चमनलाल स्वामी ने कहा कि पहले भी उक्त परिचालक को गबन मामले में पकड़ा गया है। जिस पर जांच भी बिठाई गई थी। फिर से अधिकारियों ने मिलीभगत व मंत्रियों के दबाव में आकर उसे बहाल कर दिया गया। कर्मचारियों ने परिचालक पर सख्त कार्रवाई करने मांग की उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------
परिचालक की ओर से गबन किए जाने का मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। सिरसा कार्यालय में जाने के बाद ही मामले की जानकारी ली जाएगी। अगर इस तरह का मामला पाया जाता है तो परिचालक के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। - शेर सिंह, रोडवेज महाप्रबंधक, सिरसा डिपो ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed