फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Roadways buses were reduced on Rohtak and Bahadurgarh route

किसान आंदोलन के चलते रोहतक और बहादुरगढ़ के रूटों पर रोडवेज बसों के फेरे किए कम

Sun, 24 Jan 2021 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses were reduced on Rohtak and Bahadurgarh route
बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते यात्री। - फोटो : Sirsa
कृषि कानूनों के विरोध के चलते किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली की ओर से कूच रहे है। इस कारण से नेशनल हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया है। इसी को देखते हुए अब रोडवेज की ओर से भी बहादुरगढ़ और रोहतक भेजी जाने वाली बसों के फेरे भी कम कर दिए गए हैं। इन रूटों पर चलने वाले बसों को अब हिसार रूट पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग के अनुसार सिरसा डिपो की 15 बसें प्रति दिन रोहतक के लिए रवाना होती थी, लेकिन शनिवार को पांच बसों को ही भेजा गया है जबकि बहादुरगढ़ के लिए सात बसें चलती थीं। अब इन्हें भी कम कर दिया गया है। इससे पहले भी दिल्ली जाने वाली सिरसा डिपो की 28 बसों को दिल्ली की बजाय रोहतक, बहादुरगढ़ और हिसार तक भेजा जा रहा था। अब इन बसों के फेरे भी कम कर दिया गए हैं। वहीं दूसरी तरफ इन रूटों के लिए यात्री भी कम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

65 दिनों से बंद पड़ा है दिल्ली रूट
किसान आंदोलन के चलते पिछले 65 दिनों से दिल्ली रूट पर रोडवेज की बस सेवा बंद पड़ी है। इससे रोडवेज को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। यात्री भी अब जाम की स्थिति से बचने के लिए प्राइवेट वाहनों का सहारा लेते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि 7 जनवरी को दिल्ली के लिए रोडवेज बसों की सेवा को दोबारा शुरू किया गया था। मगर जाम के कारण बसों को वापस आने में काफी समय लग गया। इसके बाद फिर से इस रूट के लिए बसों को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा डिपो पहुंच रहीं दूसरे डिपो की बसें
रोडवेज बसों के दिल्ली और अन्य कई रूट बंद होने के कारण अब दूसरे डिपो अधिकारियों की ओर से भी बसों को सिरसा की तरफ भेजा जा रहा है। इस कारण अब हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, जींद, पानीपत और अन्य डिपो की बसें भी सिरसा में पहुंच रही हैं।

कोट
यात्रियों की आवश्यकता के अनुसार बसों को अभी बहादुरगढ़, रोहतक और गुरुग्राम के लिए भेजा जा रहा है। जाम की स्थिति को लेकर अभी कोई भी परेशानी नहीं आ रही है। अगर ऐसी कोई समस्या आएगी तो उक्त रूट पर बसों की सेवा कम कर दी जाएगी।
-राकेश कुमार, यातायात प्रबंधक, डिपो सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed