{"_id":"6ad3ae26aa049c7b6f0c1871","slug":"roadways-buses-begin-stopping-in-front-of-the-government-college-sirsa-news-c-128-1-svns1027-166968-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राजकीय महाविद्यालय के सामने रोडवेज बसों का ठहराव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राजकीय महाविद्यालय के सामने रोडवेज बसों का ठहराव शुरू
विज्ञापन
डबवाली। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय डबवाली के सामने मुख्य मार्ग पर स्थित मोड़ पर हरियाणा राज्य परिवहन की बसों का आधिकारिक ठहराव शुरू हो गया है। इससे महाविद्यालय में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी। परिवहन विभाग के इस निर्णय पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विक्रम बंसल ने प्रसन्नता जताई है।
सिरसा जिले के विभिन्न गांवों और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने डबवाली आते हैं। महाविद्यालय के सामने मुख्य सड़क पर मोड़ होने के कारण रोडवेज बसें पहले यहां नहीं रुकती थीं। ऐसे में विद्यार्थियों विशेषकर छात्राओं को बस स्टैंड से काफी दूर तक पैदल चलकर महाविद्यालय पहुंचना पड़ता था। इससे उनका समय प्रभावित होने के साथ सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बनी रहती थीं।
प्राचार्य ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए कॉलेज प्रशासन ने सिरसा के महाप्रबंधक और डबवाली के ट्रैफिक मैनेजर से संपर्क कर बसों का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की थी। अधिकारियों ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल प्रभाव से निर्धारित स्थान पर बसें रोकने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
बंसल ने परिवहन विभाग के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए लाभकारी साबित होगा। इससे विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उन्हें उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।