{"_id":"695e96704a83670d5702cc27","slug":"road-safety-week-campaign-will-run-till-31st-road-safety-week-campaign-will-run-till-31st-sirsa-news-c-128-1-sir1002-150855-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 31 तक चलेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 31 तक चलेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान
Wed, 07 Jan 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 07 Jan 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
डबवाली। डबवाली पुलिस की ओर से 1 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है । इस अवसर पर डबवाली पुलिस ने यातायात नियमों के सख्त प्रवर्तन के साथ-साथ जन-जागरूकता और सुरक्षा उपायों पर केंद्रित विशेष अभियान शुरू किया है।
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत डबवाली पुलिस की ओर से यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, सीट बेल्ट न लगाने, तेज गति, ओवरलोडिंग, गलत साइड वाहन चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए ड्राइविंग करने तथा शराब पीकर वाहन चलाने पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
साथ ही पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।