फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ro water will supply in railway colony

Sirsa News: रेलवे स्टेशन व कॉलोनी को नमकीन पानी से मिलेगी मुक्ति, आरओ का मिलेगा पानी

Tue, 26 May 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 26 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
ro water will supply in railway colony
डबवाली। रेलवे स्टेशन पर टैंक बनाने का चल रहा काम। संवाद 
डबवाली रेलवे स्टेशन व कॉलोनियों में आरओ के पानी की आपूर्ति के लिए बनेगा बड़ा टैंक
विज्ञापन

फोटो - 32,33
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। डबवाली रेलवे स्टेशन और रेलवे कॉलोनी को सालों बाद नमकीन और सोरे युक्त पानी से मुक्ति मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने अपने कर्मचारियों व जनता की मांग पर सुनवाई करते हुए स्टेशन परिसर में बड़ी क्षमता वाले आरओ सिस्टम लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। युद्ध स्तर पर यह काम चल रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा वाटर स्टोरेज टैंक बनाया जाएगा। इस पानी को आरओ सिस्टम से फिल्टर किया जाएगा। इस टैंक से मुख्य पाइपलाइन जोड़कर रेलवे कॉलोनियों में बने सभी सरकारी क्वार्टरों में पीने के पानी की आपूर्ति होगी। वहीं, प्लेटफॉर्म पर बने सभी वाटर बूथों के नलों को इससे जोड़ा जाएगा। नई व्यवस्था से रोज़ाना स्टेशन की टोटियों से पानी पीने वाले हजारों मुसाफिरों को लाभ होगा।
विज्ञापन

इस संबंध में उत्तर पश्चिम रेलवे मंडी डबवाली के रेलवे सलाहकार समिति सदस्य सुरेश मित्तल ने बताया कि काफी लंबे समय से यहां ट्यूबवेल के जरिए पानी की आपूर्ति की जा रही थी। इस पानी का टीडीएस बहुत ज्यादा होने के कारण यह खारा और सोरा युक्त था। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर जब भी उच्च अधिकारी दौरों पर आते थे तो उनके समक्ष पब्लिक हेल्थ विभाग से कनेक्शन दिलवाने की मांग रखी जाती थी लेकिन विभाग नया कनेक्शन देने से मना कर देता था। बाद में मुख्यालय ने रेलवे के स्तर पर नया प्रोजेक्ट बनाने पर सहमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर में अधिकारियों के समक्ष उठाया मुद्दा तो मिला समाधान
जन स्वास्थ्य विभाग से नया कनेक्शन मिलने की मनाही होने पर इंजीनियर्स ने इस मामले को जयपुर में आयोजित रेलवे की उच्चस्तरीय बैठक में उठाया। इस पर संज्ञान लेते हुए अब रेलवे मुख्यालय ने स्वयं अपने स्तर पर इस बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी देकर काम शुरू करने का आश्वासन दिया। यह अब शुरू हुआ है।

सतगुरु प्रताप सिंह जल सेवा समिति पिलाती है पानी
मौजूदा समय में प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के लिए सतगुरु प्रताप सिंह जल सेवा समिति की ओर आरओ के ठंडे पानी की व्यवस्था की जाती है। समिति के मुख्य सेवादार एक ओंकार सिंह नामधारी और उनकी पूरी टीम गर्मी में भी यात्रियों के लिए यह निशुल्क सेवा करते हैं।


बाजेकां में सरपंच ने चलाया पानी बचाओ अभियान
घर-घर जाकर किया निरीक्षण, व्यर्थ पानी बहाने वालों को चेतावनी, नल पर टोटी नहीं मिलने पर कनेक्शन काटने की दी चेतावनी
फोटो -- 18
संवाद न्यूज एजेंसी।
डिंग मंडी। गर्मी के मौसम में गांवों में पेयजल समस्या पैदा हो जाती है। इस समस्या के समाधान को लेकर गांव बाजेकां के सरपंच राजेंद्र सिंह कंग ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। उन्होंने घर घर जाकर लोगों के पानी स्टोरेज और पानी के प्रयोग के हालात देखे। उन्हें पानी बचाने को लेकर प्रेरित किया।
इस पर लोगों ने सरपंच को सहयोग देने का आश्वासन दिया। सरपंच राजेंद्र सिंह कंग जब गांव में घूमे तो उन्होंने देखा कि गांव में खुले नलों से व्यर्थ पानी बह रहा है। जिन घरों में नलों पर बंद करने की टोटी नहीं लगी मिली, उन्हें तुरंत ठीक करवाने के आदेश उन्होंने दिए। साथ ही कहा गया कि यदि आगे कोई भी व्यक्ति पानी व्यर्थ बहाता मिला तो उसका पानी कनेक्शन काट दिया जाएगा।
राजेंद्र सिंह कंग ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव में मुनादी करवाकर लोगों को पहले ही चेताया गया था कि सभी अपने नलों पर टोटी लगवाएं और पानी की बर्बादी रोकें। इसके बावजूद मंगलवार सुबह निरीक्षण के दौरान कई जगह नल खुले मिले और पानी लगातार बहता पाया गया।
उन्होंने बताया कि कुछ घरों में लोग नल चलाकर भैंसों को नहला रहे थे। ऐसे लोगों को मौके पर ही समझाया गया और तुरंत नल बंद करवाए गए। सरपंच ने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत होती है। जहां कुछ लोगों को पीने को पानी नहीं मिलता है। कई लोग व्यर्थ पानी बहाते हैं।
सरपंच ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि पानी प्रकृति की अमूल्य देन है और इसे बचाना सभी की जिम्मेदारी है। यदि गांव के लोग सहयोग करेंगे तभी सभी तक पर्याप्त पानी पहुंच सकेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत की ओर से पानी बचाने को लेकर आगे भी नियमित निरीक्षण किए जाएंगे।

ग्रामीणों ने किया समर्थन
ग्रामीणों ने भी सरपंच की इस मुहिम का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि गर्मी हो या सर्दी हमें पानी बर्बाद नहीं करना चाहिए। जरूरत के हिसाब से पानी का प्रयोग करना चाहिए ताकि आमजन के साथ-साथ पशुओं और पक्षियों को भी पानी नसीब हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed