{"_id":"fd0841445b3c3fd2e5cf5335b4679390","slug":"returning-office-changed-for-panchyat-chunav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी खंडों के रिटर्निंग ऑफिसर बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी खंडों के रिटर्निंग ऑफिसर बदले
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायती चुनावों की प्रशासन ने तैयारियां शुरू की दी हैं। बुधवार को जहां एडीसी शरणदीप कौर बराड़ को जिला परिषद की असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। वहीं सभी खंडों के रिटर्निंग ऑफिसर बदल दिए गए हैं। उपयुक्त कम जिला चुनाव अधिकारी निखिल गजराज ने बुधवार को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है।
जिला परिषद के चुनाव एडीसी कम सहायक रिटर्निंग ऑफिसर शरणदीप कौर बराड़ की देखरेख में होंगे। इसके लिए आज निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
वीरवार को जिला में चुनावी अधिसूचना जारी हो जाएगी। आज दिन भर संबंधित कार्यालयों में कसरत जारी रही। उधर चुनावी दंगल में उतरने के लिए उम्मीदवारों ने भी लंगोट कसनी शुरू कर दी है। गांवों में जोड़तोड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी संजीव गोयल ने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन किया है उनको अब दोबारा से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। उनकी सूची जारी कर दी जाएगी। जिस उम्मीदवार का नाम सूची में होगा उसे केवल शपथ पत्र ही दोबारा से देना होगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल कर्मचारियों की ड्यूटियां ज्यों की त्यों रखी गई हैं। केवल रिटर्निंग ऑफिसर ही बदले गए हैं। जिले में पंचायत, पंचायत समिति व जिला परिषद के लिए 1122 पोलिंग बूथों पर चुनाव होंगे। संबंधित विभागों ने भी चुनाव आयोजित करवाने के लिए प्री एक्सरसाइज शुरू कर दी है। जिले में 243 पोलिंग बूथ संवेदनशील तथा 323 बूथ अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। इस बार जिले में 340 पंचायतों के लिए चुनाव होंगे। जिला परिषद के लिए इस बार 21 की बजाय 24 वार्डों के चुनाव होंगे।
इस प्रकार है खंड रिटर्निंग ऑफिसर
खंड का नाम रिटर्निंग आफिसर असिस्टेंट रिटर्निंग आफिसर
विज्ञापन
बड़ागुढा डीएफएससी राजेश कुमार बीईओ पवन कुमार
डबवाली एसडीएम डबवाली अजय कुमार तहसीलदार डबवाली नौरंगदास
ऐलनाबाद एसडीएम ऐलनाबाद प्रदीप दहिया तहसीलदार ऐलनाबाद राम निवास
नाथूसरी चोपटा डीडीए बाबूलाल नायब तहसीलदार कंवल सिंह यादव
ओढां जीएम रोडवेज सुरेश कस्वां नायब तहसीलदार संजय चौधरी
रानियां डीआरओ अमीचंद सैनी तहसीलदार रानियां राजेंद्र प्रसाद
सिरसा एसडीएम सिरसा परमजीत सिंह चहल तहसीलदार चांदी राम