{"_id":"6925e8b2ce0859bb4d016507","slug":"research-scholar-of-central-university-receives-international-honour-sirsa-news-c-128-1-slko1008-148308-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: केंद्रीय विश्वविद्यालय की शोधार्थी को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: केंद्रीय विश्वविद्यालय की शोधार्थी को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
विज्ञापन
सिरसा। डाॅ. आंबेडकर चेयर की पंजाब की शोधार्थी व सिरसा निवासी डाॅ. रेखा रानी को सरस्वती साहित्य संस्थान (रजि.) हरियाणा की ओर से प्रतिष्ठित सरस्वती शोधार्थी गौरव सम्मान-2025 प्रदान किया गया। यह सम्मान 23 नवंबर 2025 को भिवानी (हरियाणा) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।
समारोह में शिक्षाविदों, साहित्यकारों, समाजसेवियों और विभिन्न राज्यों के शोधकर्ताओं ने भाग लिया। संस्थान की ओर से रेखा रानी के शोध-कार्य, सामाजिक संवेदना और शैक्षणिक उत्कृष्टता को विशेष रूप से सराहा गया। पुरस्कृत हुई डाॅ. रेखा रानी वर्तमान में डाॅ. आंबेडकर चेयर मानवाधिकार एवं पर्यावरणीय मूल्य, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब में शोधरत हैं।
डाॅ. रेखा रानी चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की विभिन्न समितियों/बॉडी में छात्र प्रतिनिधि रह चुकी हैं। साहित्य और समाज सेवा वो शिक्षा में योगदान के लिए उन्हें इससे पहले महिला दिवस पर वूमेन डेडीकेशन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। संस्थान के अध्यक्ष डाॅ. कैलाश चंद्र शर्मा शंकी, उप सचिव जयबीर लांगयान और आयोजन समिति प्रमुख डाॅ. नरेश सिवाच ने डाॅ. रेखा रानी के शोध कार्य की प्रशंसा की और कहा कि यह सम्मान उनके समर्पण, संवेदना और अकादमिक प्रामाणिकता का प्रमाण है।
विज्ञापन
वंचित महिलाओं के अधिकारों पर केंद्रित है शोध
उनका शोध दलित एवं वंचित महिलाओं के सामाजिक-कानूनी अधिकारों और मानव गरिमा पर केंद्रित है। वे डॉ. आंबेडकर की ओर से दिखाई गए शिक्षा के मार्ग पर सक्रिय रूप से लेखन कार्य कर रही हैं। बहु-विषयी योग्यता रखने वाली डाॅ. रेखा रानी अंग्रेजी विषय में यूजीसी नेट जेआरएफ, पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय में भी यूजीसी नेट जेआरएफ व प्रो. सेवा सिंह बाजवा के दिशा निर्देशन में डॉयरेक्ट की उपाधि प्राप्त की है। शोध क्षेत्र में वे 10 से अधिक शोध-पत्र, 5 संपादित पुस्तक-चैप्टर प्रकाशित कर चुकी हैं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों में 20 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत कर चुकी हैं। दलित साहित्य, नारी विमर्श, सामाजिक न्याय और मीडिया अध्ययन उनके प्रमुख शोध क्षेत्र हैं