{"_id":"67927f3f4997be0cba07bc82","slug":"republic-day-650-police-personnel-will-take-charge-of-security-in-the-district-sirsa-news-c-128-1-slko1008-131970-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस : जिले में 650 पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस : जिले में 650 पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी
Thu, 23 Jan 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में मनाए जाने वाले जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिले में 650 पुलिस जवान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा ड्रोन से संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखी जाएगी।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ध्वजारोहण करेंगे। शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर 650 पुलिस जवान हाई अलर्ट पर रहेंगे।
इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, विभिन्न प्रकार की झांकियां भी निकाली जाएंगी। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने सभी थाना प्रबंधकों, चौकी प्रभारियों तथा अपराध अन्वेषण टीमों को अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों अथवा वस्तुओं की जांच व प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।