{"_id":"6a5bc5a810a626463f046b82","slug":"religious-samagam-today-in-rodi-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161732-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: धार्मिक समागम आज, संत हरनाम सिंह करेंगे प्रवचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: धार्मिक समागम आज, संत हरनाम सिंह करेंगे प्रवचन
Sat, 18 Jul 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोड़ी। गांव रोड़ी स्थित गुरुद्वारा गुरु ग्रंथ साहिब पातशाही दसवीं में 19 जुलाई को विशाल धार्मिक समागम होगा। इस समागम में दमदमी टकसाल के मुखी ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा विशेष रूप से शामिल होंगे। वे संगत को गुरबाणी, सिख इतिहास और गुरु साहिबानों की शिक्षाओं से अवगत कराएंगे।
आयोजकों ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम रविवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। समागम के दौरान बाबा गुरमीत सिंह और बाबा गुरचरण सिंह भी मौजूद रहेंगे। इनके साथ ही अन्य धार्मिक हस्तियां भी उपस्थित रहेंगी।
कार्यक्रम में गुरु का अटूट लंगर भी लगाया जाएगा। इसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने क्षेत्र की संगत से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।