फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Relief from the humidity and 40-degree torture due to rain, waterlogging became a challenge

Sirsa News: बारिश से उमस और 40 डिग्री के टॉर्चर से मिली राहत, जलभराव बना चुनौती

Mon, 13 Jul 2026 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 13 Jul 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Relief from the humidity and 40-degree torture due to rain, waterlogging became a challenge
डिंग मंडी में बारिश में बंद बाइक को धक्का लगाकर ले जाता युवक। 
सिरसा। जिले के कुछ क्षेत्रों में सोमवार शाम मौसम में बदलाव के साथ हुई बारिश से किसानों को राहत मिली। चोपटा, डिंग और कालांवाली क्षेत्र में करीब 20 एमएम तक बारिश दर्ज की गई। वहीं कई इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश ने प्रशासन के जलनिकासी के दावों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

सिरसा, डबवाली और ऐलनाबाद क्षेत्र में बारिश नहीं हुई लेकिन तेज हवा चलने से तापमान में कुछ गिरावट आई। सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री दर्ज किया गया। उमस भरे मौसम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने इसे नरमा, ग्वार सहित खरीफ फसलों के लिए लाभदायक बताया।
विज्ञापन

सिंघपुरा में आंधी से राइस मिलों को नुकसान
कालांवाली क्षेत्र के गांव सिंघपुरा में तेज आंधी और बारिश से दो राइस मिलों को नुकसान पहुंचा। जिंदल राइस मिल और शिवाय राइस मिल में टीन शेड उड़ गए, गेट क्षतिग्रस्त हो गए और परिसर में रखा स्टॉक भीगने से नुकसान हुआ। मिल संचालकों के अनुसार तेज हवा के कारण काफी क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed