फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Registration will be done till December 1 under Ideathon Haryana

Sirsa News: आइडियाथॉन हरियाणा के तहत 1 दिसंबर तक होंगे पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Registration will be done till December 1 under Ideathon Haryana
सिरसा। हरियाणा कौशल विकास मिशन द्वारा हरियाणा के आईटीआई, एचएसडीएम प्रशिक्षण केंद्रों, पॉलिटेक्निक कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों के साथ-साथ आम जनता के बीच उद्यमशीलता और स्टार्टअप विचारों को बढ़ावा देने के लिए आइडियाथॉन हरियाणा 2023 का शुभारंभ किया गया है। इसके लिए इच्छुक प्रार्थी 1 दिसंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

विचारों को जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2023 निर्धारित की गई है। इसके बाद विजेताओं के लिए पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। इस प्रतियोगिता में वैध परिवार पहचान पत्र आईडी वाले ही भाग ले सकते हैं। यह एक विशेष ऑनलाइन टेक इवेंट है जिसमें 4 लाख से रुपए अधिक की पुरस्कार राशि हरियाणा के 21 विजेताओं को प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि लगातार एक महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत हरियाणा के युवाओं को एक साथ लाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा हैं। इससे प्रार्थी अपनी रचनात्मकता और कौशल का उपयोग नवीन समाधान खोजने, वैश्विक चुनौतियों का सामना करने और वास्तविक दुनिया की समस्याओं के लिए प्रोटोटाइप या समाधान विकसित करने के लिए अपने विचार दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की 12 श्रेणियों में प्रतिभागी अपने विचार प्रस्तुत कर सकते हैं। इनमें कृषि, किफायती और स्वच्छ ऊर्जा, रोबोटिक्स और अंतरिक्ष, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उभरती तकनीक, हेल्थटेक, क्लीनटेक, गतिशीलता, शिल्प और स्थिरता, स्वच्छ जल और स्वच्छता, उपभोक्ता और उद्यम प्रौद्योगिकी और अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

प्रतिभागी एकल या टीम के रूप में कार्यक्रम के लिए करवा सकते हैं पंजीकरण

उपायुक्त ने बताया कि पंजीकरण में आसानी के लिए सभी जिलों को सात जोन में विभाजित किया गया है। प्रतिभागी अपने जिले के अनुसार जोन का चयन कर सकता है। जोनों में से प्रत्येक में तीन विजेताओं सहित कुल 21 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण में प्रत्येक जोन के लिए स्वर्ण, रजत और कांस्य पुरस्कार के रूप में क्रमश: 31,000 रुपये, 21,000 रुपये और 11,000 रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। आइडियाथॉन हरियाणा में पंजीकरण बारे विस्तृत जानकारी उक्त पोर्टल पर भी उपलब्ध है। प्रतिभागी एकल या टीम के रूप में कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं और उन्हें अपने विचारों को 5 से अधिक स्लाइडों के पिच डेक और 2 मिनट के वीडियो पिच के साथ जमा करना होगा। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण और विचारों को जमा करवाने के बारे या किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए प्रतिभागी हरियाणा कौशल विकास मिशन के कॉल सेंटर पर सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक मोबाइल नंबर 7341197533, 9875990224 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed