{"_id":"64ac43d34d575aa5b40b92f4","slug":"record-of-12-years-of-marriage-certificate-got-wet-put-on-the-table-to-dry-sirsa-news-c-128-1-sir1001-2573-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मैरिज सर्टिफिकेट का 12 वर्षों का रिकाॅर्ड भीगा, सुखाने के लिए मेज पर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मैरिज सर्टिफिकेट का 12 वर्षों का रिकाॅर्ड भीगा, सुखाने के लिए मेज पर लगाया
Mon, 10 Jul 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
कुर्सी पर रखा एमई ब्रांच का भीगा हुआ रिकॉर्ड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बारिश के 36 घंटे बाद भी नगर परिषद में पानी नहीं सूख पाया है। मैरिज सर्टिफिकेट संबंधी कार्यालय में 12 वर्ष का रिकॉर्ड और एमई ब्रांच में भवनों के नक्शे का रिकॉर्ड खराब होने की आशंका है। पुराने रजिस्टर की स्थिति अधिक खराब हो चुकी है, इनकी स्याही फैल चुकी है। अब ब्रांचों के रिकॉर्ड को सुखाने के लिए मेज पर रखा गया है।
नगर परिषद में कार्यकारी अधिकारी, एमई, एक्सईएन का कार्यालय निचले भवन में बनाया गया है। बीते शनिवार को हुई बारिश के कारण यहां इन कार्यालयों में पानी घुस गया था। दो दिन की छुट्टी होने के बाद सोमवार को नगर परिषद में अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति जांची। कर्मचारी अधिकारियों के कार्यालय से दिनभर पानी निकासी करवाने व साफ करने का कार्य करते रहे। संबंधित ब्रांचों के कर्मचारियों ने रिकॉर्ड को संभाला तो काफी रिकॉर्ड भीगा हुआ मिला है। अधिक नुकसान एमई व मैरिज सर्टिफिकेट ब्रांच में हुआ है।
एमई ब्रांच में शहर के निजी भवनों का पूरा रिकॉर्ड रखा हुआ है। मैरिज सर्टिफिकेट ब्रांच में दस्तावेजों व रजिस्टर के रिकॉर्ड की फाइलों को अलमारी में रखा गया था। अलमारी का आधा हिस्सा दो दिन तक पानी में रहने के कारण रजिस्टर में दर्ज की हुई जानकारी भी मिट गई है।
विज्ञापन
अभी नगर परिषद कार्यालय से पानी की निकासी करवाने के लिए विभाग ने कोई बंदोबस्त नहीं किया है। कार्यालय में सीवरेज लाइन व अन्य पाइप न होने के कारण ट्रैक्टर बर्मा से ही पानी की निकासी करवाई जा सकती है।
दिनभर झाडू से मिट्टी निकालते रहे
सफाई कर्मचारियों ने अधिकारियों के कार्यालय में जमा मिट्टी और पानी को निकालना शुरू कर दिया। मिट्टी काफी अधिक जमा होने के कारण सफाई कर्मचारियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। अभी तक शहर नगर परिषद कार्यालय से पानी की निकासी करवाने के लिए विभाग ने कोई बंदोबस्त नहीं किया है। कार्यालय में सीवरेज लाइन व अन्य पाइप न होने के कारण ट्रैक्टर बर्मा से ही पानी की निकासी करवाई जा सकती है। कार्यालय का यह हिस्सा नीचा होने के कारण शहर व बाजार की गलियों का पानी भी यहां पर एकत्र होता है।
वर्जन
कार्यालय में जलभराव होने के कारण खराब हुए रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। किस तरह का रिकाॅर्ड अधिक प्रभावित हुआ है। इसके संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। - संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरसा।