फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Reaching the garbage disposal plant, women took over the protest

Sirsa News: कचरा निस्तारण प्लांट पर पहुंचकर महिलाओं ने संभाला धरने पर मोर्चा

Fri, 25 Aug 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 25 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Reaching the garbage disposal plant, women took over the protest
बकरियांवाली में कचरा प्लांट के बाहर गांव की महिलाओं सहित धरने पर बैठे किसान। 
सिरसा। गांव बकरियांवाली में कचरा निस्तारण प्लांट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन का अनिश्चित कालीन धरना जारी है। शुक्रवार को धरने पर गांव की महिलाओं ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया। महिलाओं ने कहा कि कचरा निस्तारण प्लांट के कारण जीना मुश्किल हो गया है। इससे बीमारियां फैल रही है। प्रशासन से हमारी मांग है कि प्लांट की व्यवस्था को बेहतर बनाए। जब प्रशासन हमारी मांगें नहीं मानता है तो हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं उच्चाधिकारियों के पंचकूला मुख्यालय होने के कारण अब सोमवार को अधिकारी निस्तारण प्लांट पर पहुंचेंगे। ऐसे उम्मीद है। क्योंकि नई एजेंसी को जल्द ही डंपिंग प्वाइंट सौंपा जाना है।
विज्ञापन




ये हैं ग्रामीणों की मांगें

- कचरा निस्तारण प्लांट में पानी के टैंक को व्यवस्थित किया जाए। जो कचरे से भरे हुए हैं।



- सभी टयूबवेल को चलाया जाए।

- कचरे में आग लगने की स्थिति में फायर सिस्टम की व्यवस्था की जाए।



- चहारदीवारी के साथ साथ सड़क पर डाला गया कचरा हटाया जाए।

- प्लांट के चारों ओर पेड़-पौधे लगाए जाए।

- प्लांट की टूटी दीवार को ठीक करवाया जाए।
- कचरे के बने पहाड़ को हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed