{"_id":"581a3eb24f1c1b5e3843756e","slug":"ration-depot-commision-ration-supply-demand-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपो होल्डर का एलान, कमीशन न मिलने तक लोगों को नहीं देंगे राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपो होल्डर का एलान, कमीशन न मिलने तक लोगों को नहीं देंगे राशन
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
फाेटाे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा शहर के डिपो होल्डर बुधवार को टाउन पार्क में एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक डिपो होल्डरों का मानदेय नहीं बढ़ाया जाता तथा पिछला बकाया कमीशन जारी नहीं किया जाता, वे राशन डिपो में रखवा तो लेंगे, लेकिन उपभोक्ताओं में वितरित नहीं करेंगे। इसके बाद उन्होंने अपनी मांगों को लेकर डीएफएससी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
बुधवार को टाउन पार्क में रोष सभा को संबोधित करते हुए प्रधान अजीत सिंह व सोमनाथ दुग्गल ने संयुक्त रूप से कहा कि वे ऑनलाइन प्रक्रिया के खिलाफ नहीं हैं। वे इस प्रक्रिया में सरकार का सहयोग करने को भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 माह से डिपो होल्डरों का कमीशन बकाया पड़ा है, वो कमीशन डिपो होल्डरों को तुरंत जारी किया जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा सभी डिपो होल्डरों का मानदेय 15 हजार रुपये मासिक किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक डिपो होल्डरों का मानदेय नहीं बढ़ाया जाता तथा पिछला बकाया कमीशन जारी नहीं किया जाता, वे राशन डिपो में रखवा तो लेंगे, लेकिन उपभोक्ताओं में वितरित नहीं करेंगे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनका बकाया कमीशन जल्द से जल्द जारी किया जाए। इसके बाद डिपो होल्डरों ने अपनी मांगों संबंधी एक ज्ञापन डीएफएससी को सौंपा। इस दौरान डिपो होल्डरों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन करने से गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन