फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   rapido service for woman rider

Sirsa News: एक क्लिक पर मिलेगा दुपहिया वाहन, महिलाएं होंगी चालक

Wed, 11 Mar 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 11 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
rapido service for woman rider
- राइडर बनने के लिए 13 मार्च तक आवेदन कर सकती है महिला शक्ति, 19 मार्च से शुरू होगी ‘रैपिडो सर्विस’
विज्ञापन


- सिरसा सहित 7 जिलों में महिलाओं को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए शुरू होगी महिला रैपिडो सर्विस

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में बहुत जल्द महिला शक्ति को एक क्लिक पर गंतव्य तक पहुंचने के लिए दुपहिया वाहन सेवा यानी रैपिडो सेवा शुरू होगी। इसकी चालक भी महिलाएं ही होंगी। सरकार की ‘रैपिडो सर्विस’ पहल का उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना और महिलाओं को मोबिलिटी क्षेत्र में अधिक अवसर प्रदान करना है। इस पहल की औपचारिक शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 19 मार्च को आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में करेंगे।

जिला कल्याण अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अनुसूचित जाति-पिछड़ा वर्ग कल्याण (अंत्योदय) विभाग की ओर से महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक नई पहल के तहत पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया ‘फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व’ के आधार पर होगी।
विज्ञापन

इसलिए समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 मार्च निर्धारित की गई है। इच्छुक महिलाएं पंजीकरण तथा अन्य जानकारी के लिए जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं। पात्र महिलाएं फोन नंबर 01666-248891 पर जानकारी ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना में इन जिलों की महिलाएं शामिल होंगी
सिरसा
सोनीपत
करनाल
पंचकूला
गुरुग्राम
फरीदाबाद
अंबाला
योजना में यह होगा
- महिलाओं को मोबिलिटी प्लेटफॉर्म से जोड़कर राइडर बनाया जाएगा।
- वे दोपहिया वाहन से लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने का काम करेंगी।
- इससे उन्हें नियमित आय और स्वरोजगार का अवसर मिलेगा।
- अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
पात्रता
- वैध दोपहिया ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
- 1–2 साल का वाहन चलाने का अनुभव हो।
- आयु 18 से 50 वर्ष हो।
- जिले की स्थायी निवासी हो।
- मोबाइल एप और नेविगेशन इस्तेमाल करने की जानकारी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed