फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   rape with minor

Sirsa News: 13 वर्षीय नाबालिग से युवक ने दोस्त के घर में किया दुष्कर्म

Thu, 01 Oct 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 01 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
rape with minor
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग से 24 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। इस घटना में युवक का दोस्त भी शामिल था। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि 25 सितंबर को पड़ोस में रहने वाला एक युवक व उसका दोस्त उसे जबरन एक मकान में ले गए। यहां पड़ोस में रहने वाले युवक ने उससे दुष्कर्म किया। बाद में उसने परिजनों को आपबीती बता दी।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन महिला थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी नाबालिग को अपने साथ ले जाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपी दोस्त हैं और एक ही दुकान में काम करते हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। मुख्य आरोपी के दोस्त के मकान में दुष्कर्म की उक्त घटना हुई है। घटना के समय दोस्त की पत्नी जागरण में गई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed