फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   rape

मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ले रही 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी कोच गिरफ्तार

Thu, 16 Jan 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
rape
शहर के एक निजी सेंटर में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ले रही 11 वर्षीय बच्ची के साथ उसके कोच ने ही दुष्कर्म किया है। बच्ची की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी कोच को गिरफ्तार भी कर लिया है। बच्ची की शिकायत के अनुसार वह बीते दो साल से इस निजी सेंटर में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ले रही थी। जुलाई 2019 में संस्थान में कोचिंग देने वाले कोच गांव धिंगतानिया निवासी मदनलाल ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। बच्ची का आरोप है कि इसके बाद वह लगातार उसके साथ गलत काम करने लग गया। कुछ दिनों पहले बच्ची और उसका परिवार किसी अन्य शहर में स्थापित हो गए। वहां जाकर बच्ची ने अपने घरवालों को पूरी घटना के बारे में बताया। घरवाले बच्ची को साथ लेकर महिला थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उस शहर की महिला पुलिस ने सिरसा पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत करवाया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अरूण नेहरा को जब मामले की जानकारी मिली तो तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला थाने में सूचित कर एसआई सुनीता रानी के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया। टीम वीरवार शाम को जिले के धिंगतानिया गांव में पहुंची और आरोपी कोच मदनलाल को काबू कर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मदनलाल के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed