फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rape accused arrested, made pornographic video by giving intoxicants in cold drink

Sirsa News: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर बनाया अश्लील वीडियो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rape accused arrested, made pornographic video by giving intoxicants in cold drink
सिरसा। पुलिस की हिरासत में आरोपी सोहन लाल। पुलिस 
सिरसा। महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म करने के आरोपी सोहनलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोपटा थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने 21 जुलाई 2025 को आत्महत्या करने के इरादे से चूहे मार दवा खा ली थी। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


महिला की हालत में सुधार होने पर पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि सोहनलाल का उसके घर पर आना जाना था। डेढ़ साल पहले सोहनलाल ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर दे दी। इसके बाद सोहन लाल ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में उसने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन






पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सोहन लाल उसे ब्लैकमेल कर 3.50 लाख रुपये, सोने-चांदी के आभूषण व एक मोबाइल फोन ले चुका है। हाल ही में आरोपी ने गाड़ी खरीदने के लिए उससे 3.50 लाख रुपये की मांग की और धमकियां दीं। मानसिक रूप से परेशान होकर उसने चूहे मार दवा खा ली, जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सोहन लाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड में भेजा है। आरोपी सोहन लाल ने पुलिस समक्ष अपना अपराध कबूल कर बताया कि उसने हड़पे गए रुपये, सोने-चांदी के जेवर व मोबाइल फोन अपनी बुआ रोशनी देवी के घर छिपाकर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed