{"_id":"66ddff75f2ff4fd8070d90d6","slug":"ranjit-singh-did-a-road-show-in-rania-said-this-is-my-last-election-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-125373-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रानियां में रणजीत सिंह ने रोड शो किया, बोले- यह मेरा आखिरी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रानियां में रणजीत सिंह ने रोड शो किया, बोले- यह मेरा आखिरी चुनाव
Mon, 09 Sep 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 09 Sep 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। रानियां विधानसभा सीट से आजाद प्रत्याशी व पूर्व बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने जीवननगर रोड पर अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इससे पहले वे रोड शो करते हुए अपने कार्यालय में पहुंचे।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के समय से ही लोग चौधरी देवीलाल परिवार के साथ हैं। पिछली बार कांग्रेस ने मेरा टिकट काट दिया और लोगों के कहने पर मैंने 2019 में आजाद प्रत्याशी बनकर रानियां विधानसभा से चुनाव जीता। उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश की जनता के हर सुख दुख में शामिल रहा और अगर किसी ने मुझे रात को फोन करके अपनी समस्या बताई तो उसी समय उसकी समस्या का समाधान भी किया। उन्होंने ये भी कहा कि ये मेरा आखिरी चुनाव है। आगे से मेरे बेटा गगनदीप व पोता सूर्यप्रकाश आप लोगों की सेवा करते रहेंगे। अपने ही परिवार के सदस्यों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि किसी ने कुछ लोगों के साथ गलत व्यवहार किया व इज्जत नहीं की जिसके कारण प्रदेश से चौधरी देवीलाल का राज खो दिया। आज हरियाणा में क्षेत्रीय पार्टियों का दौर खत्म हो गया है। पंजाब में अकाली दल खत्म हो गया है। इन विधानसभा चुनाव में पूरे हरियाणा में 20 से ज्यादा निर्दलीय विधायक जीतेंगे और सभी विधायक बन गए तो दूसरी पार्टी हमारे दरवाजे पर खड़ी होगी।
क्या अर्जुन चौटाला आप लोगों के बीच में कभी आया
अपने पोते पर कटाक्ष करते हुए रणजीत सिंह कहा कि इससे पहले क्या अर्जुन चौटाला आप लोगों के बीच में कभी आया। सब कुछ जनता के हाथ में हैं। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में रानियां हलके के 32 गांव को घग्घर का पानी दिया है। सरकार बदल जाएगी तो आपके रानियां के जो विकास कार्य चल रहे हैं, वह बंद नहीं होंगे। उन्होंने दावा किया कि रानियां हलके में पिछले 5 सालों में 900 करोड़ रुपये लगे हैं।