{"_id":"6af20a7cafde68aadf0961e7","slug":"ranjeet-chautala-will-decide-political-carrier-in-february-sirsa-news-c-128-1-sir1013-168191-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: फरवरी में अपनी राजनीतिक पारी पर फैसला लेंगे रणजीत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: फरवरी में अपनी राजनीतिक पारी पर फैसला लेंगे रणजीत चौटाला
Mon, 09 Nov 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
- दिसंबर में आदमपुर, नलवा, बवानीखेड़ा और उकलाना में कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
- बिजली निजीकरण पर कहा- विरोध के चलते सरकार ने फैसला टाला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पूर्व बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने घोषणा की है कि वह अगले साल फरवरी में अपनी राजनीतिक पारी को लेकर फैसला लेंगे। इससे पहले वह दिसंबर में चार विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी राय जानेंगे। सोमवार को उन्होंने बरनाला रोड स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी।
दिवाली के बाद कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए रणजीत चौटाला ने बताया कि 1 दिसंबर को आदमपुर, 10 दिसंबर को नलवा, 20 दिसंबर को बवानीखेड़ा और 30 दिसंबर को उकलाना में बैठकें होंगी। इन बैठकों में मिले सुझावों के आधार पर वह तय करेंगे कि किस राजनीतिक दल के साथ जुड़ना है।
प्रदेश में बिजली निजीकरण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हरियाणा की बिजली व्यवस्था अन्य राज्यों के मुकाबले बेहतर है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में बिजली यूनियन मजबूत है। उनके मंत्री रहते हुए भी इसका प्रभाव दिखा था। निजीकरण के फैसले का विरोध होने के बाद सरकार ने इसे टाल दिया।
विज्ञापन
कुलदीप बिश्नोई के मकान पर राय
आदमपुर में कुलदीप बिश्नोई के नए मकान को लेकर पूछे गए सवाल पर रणजीत चौटाला ने इसे उनका निजी मामला बताया। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई संपन्न परिवार से हैं। वह अपनी पसंद के अनुसार मकान बनवा सकते हैं। रणजीत चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने भी बड़ा मकान बनवाया था।