फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Raniya's Rajendra Singh becomes vice captain of Indian junior men's hockey team

Sirsa News: रानियां के राजेंद्र सिंह भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के बने उप कप्तान

Tue, 10 Oct 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 10 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Raniya's Rajendra Singh becomes vice captain of Indian junior men's hockey team
भारतीय जूनियर पुरूष हॉकी टीम के वाइस कैप्टन राजेंद्र सिंह। कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हॉकी इंडिया ने अपनी 20 सदस्यीय भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम का गठन किया है। इसमें रानियां के संतनगर के हॉकी खिलाड़ी राजेंद्र सिंह को टीम का उप कप्तान घोषित किया है। 27 अक्तूबर से 4 नवंबर तक मलेशिया के जोहोर होने वाले सुल्तान जोहोर कप 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सुल्तान जोहोर कप में इस बार 8 टीमें शामिल होंगी। भारत को पूल-बी में मलेशिया, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। पूल ए में जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और ग्रेट ब्रिटेन शामिल हैं। भारतीय टीम की कमान उत्तम सिंह और उप-कप्तान की जिम्मेदारी राजेंद्र सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन



जूनियर वर्ल्ड कप की पूरी तैयारी, लाएंगे गोल्ड
संत नगर के खिलाड़ी राजेंद्र सिंह के हॉकी कोच हरविंद सिंह ने बताया कि पूरी टीम कड़ी मेहनत कर रही है। रानियां के राजेंद्र सिंह को उपकप्तान बनाया गया है। यह बड़ी खुशी की बात है। दिसंबर माह में जूनियर वर्ल्ड कप होने जा रहा है। इसकी तैयारी बड़े स्तर पर खिलाड़ी कर रहे हैं। भारतीय टीम इस बार वर्ल्ड कप में गोल्ड जरूर लेकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed