फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rania Road and Bypass are in dilapidated condition since last six months, 10 thousand drivers are facing problems every day.

Sirsa News: रानियां रोड व बाईपास छह माह से खस्ताहाल, प्रतिदिन 10 हजार वाहन चालक हो रहे परेशान

Tue, 27 Aug 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 27 Aug 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Rania Road and Bypass are in dilapidated condition since last six months, 10 thousand drivers are facing problems every day.
रानियां बाईपास पर सीवरेज लाइन को लेकर तोड़ी गई सड़क। संवाद।
सीवरेज लाइन टूटने से मार्च में रानियां बाईपास व जून में धंसा था रानियां रोड, लाइन दुरुस्त कर सड़क की मरम्मत करना भूला विभाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर का रानियां रोड व रानियां बाईपास को पिछले छह माह से दुरुस्त नहीं किया गया है। टूटी रोड के कारण प्रतिदिन करीब 10 हजार वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। सड़क के उड़ती धूल के कारण आसपास के दुकानदारों और वासियों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। बारिश होने की सूरत में हालात बदत्तर हो जाते हैं। अब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगी आचार संहिता लगने पर दोनों सड़कों का मरम्मत भी नहीं हो पाई है। अब नवंबर माह में ही मरम्मत कार्य हो पाएगा।
रानियां बाईपास से केलनियां को जोड़ने वाली सड़क पर मार्च में 50 मीटर का सीवरेज लाइन का टुकड़ा टूट गया था। इसके चलते यह सड़क धंस गई थी। एक माह के अंदर लाइन को तो बदल दिया गया था, लेकिन रोड पर मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। छह माह गुजरने के बाद भी इसका निर्माण नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन

वहीं जून में रानियां रोड भी सीवरेज की मुख्य लाइन टूटने से धंस गया था। जांच करने में सामने आया था कि डेयरियों के आने वाले गोबर के कारण लाइन को नुकसान पहुंचा था। इससे लाइन टूट गई थी। इसके बाद अधिकारियों ने 20 दिन में 100 मीटर सड़क तोड़कर लाइन को दुरुस्त किया। इसके बाद से सड़क की कोई सुध नहीं ली गई। अधिकारियों के अनुसार सड़क के निर्माण की प्रक्रिया बीएंडआर विभाग कर रहा है। इसको लेकर जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पैसा संबंधित विभाग को भेजा जा चुका है। चुनाव के बाद ही मरम्मत कार्य को सिरे चढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी वाहनों के अवागमन से गलियां भी हो रही क्षतिग्रस्त


रानियां बाईपास खस्ताहाल होने के चलते भारी वाहन भी आसपास की कॉलोनियों में से होकर गुजरते हैं। इस कारण कॉलोनी की कई गलियां भी टूट चुकी है। पूरे दिन धूल मिट्टी का गुबार उड़ता रहता है। इसके चलते स्थानीय निवासियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। उनका कहना है कि वे कई बार इस संबंध में अधिकारियों को सूचित कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुध नहीं ली गई है। गलियों से भारी वाहन गुजरने के कारण हादसे का खतरा भी बढ़ गया है।

दिनभर उड़ती है धूल, जीना हुआ मुश्किल
सड़क टूटी होने के कारण दुकानदारी प्रभावित हो रही है। दिन भर धूल उड़ती रहती है। गर्मी में तो जीना मुश्किल हो जाता है। कई बार सड़क बनाने की मांग कर चुके हैं। अब तक कोई सुध नहीं ली गई है। सड़क बनने पर ही राहत मिलेगी। -बनवारी लाल, दुकानदार।


कई दिनों से बाईपास सड़क टूटी हुई है। सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। धूल उड़ने के कारण आस पास के घरोें के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को गर्मी में जीना मुहाल हो चुका है। प्रशासन को इस सड़क की जल्द सुध लेकर निर्माण करवाना चाहिए। - मंगल सिंह, शहरवासी।







दोनों सड़कों के निर्माण को लेकर प्रक्रिया चल रही है। बीएंडआर की ओर से निर्माण कार्य करवाया जाना है। आचार संहिता के बाद दोनों सड़कों का मरम्मत कार्य हो जाएगा। इसको लेकर बजट ट्रांसफर को लेकर विभागीय प्रक्रिया भी अंतिम दौर में हैं। - रूपराम, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed