फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rajput community takes out candle march in Gogamedi murder case

Sirsa News: गोगामेड़ी की हत्या मामले में राजपूत समाज ने निकाला कैंडल मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Rajput community takes out candle march in Gogamedi murder case
शहर के भगत सिंह चौक पर कैंडल मार्च निकालते शहरवासी
सिरसा। जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में बुधवार को राजपूत समाज के लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। श्री राजपूत करणी सेना की अगुवाई में समाज के लोगों ने गुरुद्वारा चिल्ला साहिब से लेकर भगत सिंह तक कैंडल मार्च निकाला।जिला अध्यक्ष एडवोकेट पुखराज सिंह ने बताया कि वीरवार को राजपूत समाज व करणी सेना के पदाधिकारियों की बैठक महाराणा प्रताप भवन में होगी। राजस्थान सरकार की वीरवार शाम तक उठाए गए कदमों के आधार पर रणनीति बनाई जाएगी। इसके बाद ही जयपुर या राजस्थान जाने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या के मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस की जांच अभी संतोषजनक नहीं है। इसमें कोई न कोई बड़ी साजिश है। पहले भी उनको धमकियां मिल रही थीं। पंजाब सरकार ने पहले भी राजस्थान सरकार को अलर्ट जारी किया था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को जान का खतरा है। उन पर हमला हो सकता है। इसके बावजूद सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने स्वयं ने भी सरकार को अवगत करवाया था कि उनको जान का खतरा है। यह सब एक साजिश के तहत हुआ है। इस दौरान बलराम, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



जयपुर और जोधपुर रूट पर बसें रहीं प्रभावित

राजस्थान के जयपुर और जोधपुर रूट पर बसें प्रभावित रही। जयपुर की बसों की सवारियों को आधे रास्ते में ही उतारना पड़ा। उन सवारियों को आधा पैसा परिचालक ने लौटा दिया। जोधपुर की बसें भी बंद रहीं। इसके अतिरिक्त भादरा रूट की बसें कुछ देर के लिए प्रभावित हुईं। रोडवेज यूनियन के प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर ने बताया कि जीएम और डीएम से बातचीत की है। इसके बाद सभी को चालकों को कहा गया कि वीरवार को जयपुर व जोधपुर चलाई जाने वाली बसों को जहां भी रोक दिया जाता है। वहां से वह लौट आएंगे। हनुमानगढ़ व गंगानगर की बसों को नियमित रूप से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed