{"_id":"678408c053f5ea8e2b033a0a","slug":"rajkumar-of-shahpuria-village-became-the-youth-state-head-of-kuldia-khap-sirsa-news-c-128-1-sir1002-131394-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव शाहपुरिया के राजकुमार बने कुलड़िया खाप के युवा प्रदेश प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव शाहपुरिया के राजकुमार बने कुलड़िया खाप के युवा प्रदेश प्रधान
Sun, 12 Jan 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
गांव शाहपुरिया के सरपंच राजकुमार कुलड़िया। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा (सिरसा)। अखिल भारतीय कुलड़िया खाप संचालक कमेटी की बैठक हिसार में आयोजित की गई। इसमें प्रदीप सरपंच को कुलड़िया खाप का प्रदेश प्रधान और सिरसा जिले में शाहपुरिया गांव के सरपंच राजकुमार कुलड़िया को युवा प्रदेश प्रधान नियुक्त किया गया।
रामनिवास कुलड़िया ने बताया कि बैठक का नेतृत्व राजेंद्र कुलड़िया भादरा ने किया। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने का सुझाव दिया गया। इसके लिए हरियाणा कुलड़िया खाप की प्रदेश इकाई का गठन किया गया।
इस चुनाव में प्रदीप कुलड़िया सरपंच खैरमपुर प्रदेश प्रधान, सिद्धार्थ कुलड़िया फुलकां उपप्रधान, सुरेश कुलड़िया फतेहाबाद को महासचिव और शाहपुरिया सरपंच राजकुमार कुलड़िया को युवा प्रदेश प्रधान नियुक्त किया गया। बैठक में कुलड़िया खाप के राष्ट्रीय प्रधान सुभाष हरिता, प्रदीप सरपंच, रामकुमार, कृष्ण हनुमानगढ़, रामनिवास कुलड़िया शक्कर मंदोरी और सौरभ कुलड़िया आदि मौजूद रहे।