फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rajasthan CM inspected Indira Gandhi Canal in Lohgarh

Sirsa News: राजस्थान के सीएम ने लोहगढ़ में किया इंदिरा गांधी नहर का निरीक्षण

Tue, 08 Apr 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 08 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan CM inspected Indira Gandhi Canal in Lohgarh
 इंदिरा गांधी नहर के डिजाइन को मैंप के माध्यम से समझते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्म
सिरसा। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मंगलवार को सीमावर्ती क्षेत्र लोहगढ़ क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हरियाणा से राजस्थान में जाने वाली डबवाली क्षेत्र की इंदिरा गांधी नहर का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों और विभागीय अधिकारियों से नहर की क्षमता की जानकारी लेकर उसके हालात के बारे में जाना।
विज्ञापन


उन्होंने राजस्थान के इंजीनियरों को तकनीकी समस्याओं के समाधान के आदेश दिए। इस दौरान उन्होंने हरियाणा और राजस्थान की सीमा पर रहने वाले ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी राय जानी। मुख्यमंत्री समेत राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत सहित राजस्थान सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने लोहगढ़ हेड की वर्तमान स्थिति, जल संचयन क्षमता सहित हेड के संरचनात्मक पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने मानचित्र के जरिए सिंचित किए जा रहे क्षेत्र के बारे में भी अधिकारियों से चर्चा की।
विज्ञापन


वहीं, हरियाणा की सीमा पर बसे लोहगढ़ गांव में पहुंचने पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा, राजस्थान के पूर्व विधायक गुरदीप सिंह शाह पिन्नी, डबवाली के भाजपा जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, एचएसएससी के सदस्य सुभाष चंद्र, डबवाली के एसपी सिद्धांत जैन, एसडीएम अर्पित संगल, सरदार बलदेव सिंह मांगेआना, विजय वधवा, सतीश जग्गा, डाॅ. विनोद अबूबशहर, प्रिंस बिश्नोई, राकेश शर्मा, गुरजंट सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

ग्रामीण बोले - नहर के खस्ताहाल पुल सुधारे जाएं

ग्रामीणों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बताया कि इंदिरा गांधी नहर पर कई साल पहले बने पुल जर्जर हो चुके हैं। इसके बावजूद इनकी लंबे समय से मरम्मत नहीं की गई है। देखभाल के अभाव में पुलों के ऊपरी हिस्से कई जगह से टूट गए हैं। इनकी मरम्मत करवाना बेहद जरूरी है। ग्रामीणों ने कहा कि पुल के आसपास दिशा सूचक बोर्ड भी नहीं लगे हैं। इस कारण रात के समय वाहन चालकों को मोड़ पर पता ही नहीं चल पाता कि सामने नहर पर पुल है या नहीं। इस कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने हरियाणा और राजस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पुलों की जांच और मरम्मत करा दिशा सूचक बोर्ड भी लगवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed