फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rainy season on head, pipeline not laid in the city, 38 crore project in balance

बरसाती सीजन सिर पर, शहर में नहीं बिछी पाइपलाइन, 38 करोड़ का प्रोजेक्ट अधर में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rainy season on head, pipeline not laid in the city, 38 crore project in balance
अनाज मंडी में सीवरेज पाइपा लाइन डालने के बाद रखे पाइप। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पूरे शहर से बरसाती पानी के निकासी के लिए नगर परिषद ने 38 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट शुरू किया। इसके लिए शहर के ऑटो मार्केट और डबवाली रोड पर पाइपलाइन बिछाने का काम किया गया। प्रोजेक्ट अभी भी अधूरा है और बरसाती सीजन सिर पर है। ऐसे में अंदेशा है कि बारिश के दौरान जलभराव का सामना शहरवासियों को करना पड़ेगा।
नगर परिषद की ओर से शहर से लेकर घग्गर तक पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है, ताकि बरसाती पानी को शहर से निकालकर घग्गर नदी में डाला जा सके। अभी तक शहर में तीन स्थानों पर ही पाइप लाइन डाली जा सकी है। जबकि शहर के मुख्य बाजारों और कॉलोनियों में पाइप लाइन डालने का काम अभी तक शुरू ही नहीं हो पाया। ऐसे में इस वर्ष भी शहरवासियों को फिर से जलभराव की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद की ओर से बीते करीब आठ माह से पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते अभी तक अग्रसेन कॉलोनी, नागरिक अस्पताल रोड और डबवाली रोड पर ही पाइन लाइन डाली जा सकी है।
विज्ञापन

कपास मंडी के पास बनाया गया है पंपिंग स्टेशन, शहर का जल होगा एकत्र
प्रोजेक्ट के अनुसार विभाग की ओर से शहर के कपास मंडी के पास पंपिंग स्टेशन बनाया गया है, जिसमें पूरे शहर का पानी एकत्र होगा। यहां बड़ी मोटरों से पानी उठाकर पाइप लाइन के माध्यम से घग्गर नदी तक पहुंचाया जाएगा। हालांकि कार्य पूरा होने में अभी दो वर्षों का समय लगना तय है। शहर वासियों को दो वर्षों तक अभी जलभराव की परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसाती नालों में जमा है गाद और कूड़ा
बीते वर्ष बरसाती सीजन से पहले नगर परिषद की ओर से बरसाती नालों से मिट्टी, कूड़ा और गाद बाहर निकाला गया था। इस वर्ष अभी तक कोई भी कार्य नहीं किया गया है। जिसके चलते बरसाती पानी भी इसके माध्यम से नहीं निकल पाएगा। सीवरेज लाइन में गाद और मिट्टी जमा होने से यह अब फिर से ब्लॉक हो चुकी है और कई स्थानों से टूट भी चुके हैं। बरसात होने के बाद शहर की अग्रसेन कॉलोनी, सुरखाब चौक, डबवाली रोड, अनाज मंडी, शिव चौक, सुरतगढ़िया चौक, हिसारिया बाजार, हिसार रोड सहित अन्य स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। बारिश के दो से तीन दिन बाद भी शहर में जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिसके कारण शहर वासियों को इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इन कॉलोनियों में डाली गई है अभी पाइप लाइन
- शहर के डबवाली रोड
- नागरिक अस्पताल रोड
- एफ ब्लॉक से अनाज मंडी
- अग्रसेन कॉलोनी और ऑटो मार्केट
बरसाती पानी की निकासी के लिए शहर में पाइप लाइन डालने का काम तेजी से किया जा रहा है। लाइन डलने के बाद शहरवासियों को जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगी। डबवाली रोड पर पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है।
संदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed