फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rainy season is making children sick, OPD increased by 30 percent

Sirsa News: बारिश का मौसम बच्चों को कर रहा बीमार, 30 फीसदी बढ़ी ओपीडी

Wed, 11 Sep 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 11 Sep 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rainy season is making children sick, OPD increased by 30 percent
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। बारिश का मौसम बच्चों को बीमार कर रहा है। सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, गले का दर्द, वायरल इन्फेक्शन बच्चों को हो रहा है। नागरिक अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के पास ओपीडी में 30 फीसदी का इजाफा हुआ है। चिकित्सकों को कहना है कि बड़ों की तुलना में बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है। इस वजह से बच्चे किसी भी संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं और बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में बच्चों के खानपान की विशेष ध्यान रखें। इम्यूनिटी के लिए फलों आदि का सेवन करवाएं।
पिछले चार दिनों से नागरिक अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के पास ओपीडी में 130 बच्चें इलाज के लिए पहुंचे रहे हैं। इससे पहले बाल रोग विशेषज्ञ के पास 95 से 100 तक ओपीडी रहती थी। मंगलवार को 125 से ज्यादा बच्चों के इलाज के लिए अभिभावक अस्पताल पहुंचे। इनमें से अधिकतर बच्चे बुखार, जुकाम, खांसी, गले के दर्द और वायरल इन्फेक्शन से पीड़ित हैं। अस्पताल के नीकू वार्ड में भी 20 बच्चे इलाज के लिए भर्ती हैं।
विज्ञापन


तीन से चार दिन में ठीक हो रहे वायरल इन्फेक्शन से पीड़ित
चिकित्सकों का कहना है कि बारिश के मौसम में सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, गले का दर्द, वायरल इन्फेक्शन होना आम बात है। वायरल इन्फेक्शन से पीड़ित तीन से चार दिन में ठीक हो रहे हैं। हालांकि ज्यादा बीमार बच्चे को ठीक होने में 10 से 15 दिन का समय लगा रहा है। मानसून के दिनों में मच्छर काफ ज्यादा बढ़ जाते हैं। बच्चों को मच्छरों से बचाकर रखें और उनके सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल जरूर करें। आप अगर चाहें तो अपने घर के खिड़की और दरवाजों पर जाली भी लगाकर रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बढ़ाएं बच्चों की इम्यूनिटी
बच्चों को पोषणयुक्त आहार खिलाएं। इसमें हरी सब्जियां और मौसमी फलों को भी शामिल करें।

बच्चों को विटामिन सी युक्त फल भी जरूर दें। ये न्यूट्रिएंट मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

बच्चों में व्यायाम की आदत डालें।

बच्चों के आस-पास स्वच्छता बनाएं रखें। बारिश में भीगने से बचाएं।
बच्चों को बाहर खेलने, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से रोकें और स्ट्रीट फूड न खाने दें।


कोट्स
बारिश के मौसम में बच्चों की ओपीडी में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में बच्चों के खानपान की विशेष ध्यान रखें। बच्चाें को पूरे कपड़े पहनाए, सफाई का विशेष ध्यान रखें। बच्चों में इम्यूनिटी के लिए फलों आदि का सेवन करवाएं। पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए अभिभावकों को खास ध्यान रखना चाहिए। -डॉ. भरत भूषण, बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed