{"_id":"67703dc421ed70434004cd2c","slug":"rainy-pipeline-broken-for-the-third-time-in-four-months-people-worried-city-council-engineer-will-investigate-the-line-sirsa-news-c-128-1-svns1027-130690-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चार माह में तीसरी बार टूटी बरसाती पाइप लाइन, लोग परेशान, नगर परिषद के इंजीनियर लाइन की करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चार माह में तीसरी बार टूटी बरसाती पाइप लाइन, लोग परेशान, नगर परिषद के इंजीनियर लाइन की करेंगे जांच
Sat, 28 Dec 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
डबवाली रोड पर लाइन टूटने से जमा हुए पानी से गुजरते वाहन । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। डबवाली रोड पर बरसाती पानी की निकासी के लिए बिछाई गई पाइपलाइन दिव्यांग पशु उपचार केंद्र के पास से लीक हो गई है। चार माह में यह लाइन तीसरी बार लीक हुई है। अब रविवार को नगर परिषद के इंजीनियर इस लाइन की जांच करेंगे।
डबवाली रोड व शहर के मुख्य बाजारों के बारिश के पानी की निकासी के लिए अरोडवंश चौक पर मुख्य डिस्पोजल बनाया गया है। इस डिस्पोजल से पानी की निकासी पाइपलाइन के माध्यम से घग्गर नदी में की जाती है। यह लाइन मानसून सीजन में 500 मीटर के दायरे में दो बार लाइन टूटी थी। एक लाइन को दो माह पहले दुरुस्त किया था, जबकि दूसरी लाइन को बदलने के लिए नई पाइप मंगवानी पड़ी। इस कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। पाइप बदलने का कार्य पूर्ण होने के बाद सर्दी की पहली बारिश में ही पाइप लाइन दोबारा से टूट गई है।
अधिकारियों के अनुसार बरसाती डिस्पोजल को अब तक शुरू नहीं किया गया है, क्योंकि बिजली निगम के कर्मचारियों ने गलत तरीके से कनेक्शन कर दिए थे। इनको अभी दुरुस्त करवाया जाना है। नई पाइप लाइन जयपुर की एजेंसी द्वारा बिछाई गई थी।
विज्ञापन
::::::::::::::::::::
रानियां बाइपास व सिविल अस्पताल रोड से निकाले जा रहे भारी वाहन
ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए बैरिकेड्स लगाकर रोड को वन-वे कर दिया है। इस रोड पर 100 से 150 मीटर के क्षेत्र को वन-वे किया गया। इसके अलावा भारी वाहनों को रानियां बाइपास व सिविल अस्पताल रोड से गुजारा जा रहा है।
:::::::::::::::::::::::::
पाइप लाइन टूटने की जानकारी नहीं है। रविवार को पाइप लाइन की जांच करवाएंगे कि किन कारणों से पाइप लाइन टूटी है। - राहुल, जेई, नगर परिषद।