{"_id":"62c478a9936349065611997e","slug":"rain-in-hilly-areas-one-thousand-cusecs-of-water-came-in-ghaggar-sirsa-news-hsr635942827","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश, घग्गर में आया एक हजार क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश, घग्गर में आया एक हजार क्यूसेक पानी
विज्ञापन
ओटू हेड में पहुंचा घग्गर का पानी।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के बाद अब घग्गर में पानी पहुंचना शुरू हो गया है। मंगलवार को घग्गर में एक हजार क्यूसेक पानी आया है। पानी को ओटू हेड में एकत्र किया जा रहा है। हालांकि ओटू हेड में अब 644 पोंड लेवल तक पानी पहुंचा है। ऐसे में जलस्तर बढ़ता है तो नहरों में पानी छोड़ दिया जाएगा।
गुहलाचिका में नौ हजार क्यूसेक पानी पहुंचा है। इसके बाद पंजाब के सरदूलगढ़ से एक हजार क्यूसेक पानी सिरसा की तरफ आया है। पानी के साथ ही जलकुंभी बह कर आ रही है। इसको निकालने के लिए घग्गर ब्रांच की ओर से अलग-अलग स्थानों पर जेसीबी भी लगाई गईं हैं। नेशनल हाईवे के पास स्थित पुल और झोरड़नाली के पास स्थित पुल पर जेसीबी लगाकर जलकुंभी निकाली जा रही है। हालांकि गुहलाचिका में जलस्तर में कमी आने के बाद जलस्तर गिरने की भी संभावना बनी हुई है। ऐसे में सिरसा घग्गर में भी पानी का स्तर कम होगा। ओटू हेड में अभी 644 पोंड तक जलस्तर पहुंचा है। ऐसे में 649 तक जलस्तर पहुंचता है तो गेटों को खोल कर नहरों के पानी छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
लाइट की व्यवस्था करने में लगा विभाग
घग्गर में पानी आने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों सहित अन्य स्थानों पर भी लाइट की व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों की ओर से 24 टीमों का निरीक्षण के लिए गठन किया गया है। इसके बाद दिनरात ये टीम घग्गर नदी पर निरीक्षण करेंगी। घग्गर में पानी आने के बाद इसके आसपास के क्षेत्र के किसानों को भी अब राहत की सांस मिली है। अब धान व अन्य फसलों की सिंचाई भी घग्गर के पानी से की जा सकेगी ।
विज्ञापन
------
वर्जन
एक हजार क्यूसेक पानी घग्गर नदी में पहुंच रहा है। ओटू हेड में अब 644 पोंड तक पानी पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ता है तो ओटू से निकलने वाली नहरों में पानी छोड़ दिया जाएगा। जलकुंभी को निकालने के लिए अलग-अलग स्थानों पर जेसीबी लगाई गई हैं। घग्गर के बांध पर लाइट लगाने की व्यवस्था भी की जा रही है। - अदीप हुड्डा, एक्सईएन, घग्गर ब्रांच सिरसा ।