{"_id":"6782d2dceeb096d42209b8cc","slug":"rain-brings-misery-to-the-city-prosperity-to-the-fields-sirsa-news-c-128-1-svns1027-131376-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बारिश से शहर में बदहाली, खेतों में खुशहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बारिश से शहर में बदहाली, खेतों में खुशहाली
Sun, 12 Jan 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 12 Jan 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
खेत में लहलाती गेहूं की फसल।
सिरसा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को जिले में अच्छी बारिश हुई। 6 घंटे तक चली बूंदाबांदी के बाद आईएमडी के अनुसार 12 एमएम दर्ज की गई। जिले में हुई इस बारिश से जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान रहीं। वहीं शहरों में कई जगहों पर जलभराव की स्थिति रही।
बारिश से जहां गेहूं की फसल में पानी की कमी हुई, वहीं, सरसों, चना और सब्जियों के लिए भी अमृत से कम नहीं है। बारिश के चलते शहर में लोग घरों में रहे। बाजारों में इतनी चहल-पहल नहीं रही। इतना ही नहीं, बारिश में शहर के चौक चौराहों पर जाम की स्थिति देखने को मिली। यह स्थिति देर शाम तक बनी रही। ट्रैफिक पुलिस ने बारिश रुकने के बाद व्यवस्था को संभाला और स्थिति को नियंत्रित किया।
बता दें कि शुक्रवार को धुंध का असर देखने को मिला था और सर्द हवाएं चली थी। जबकि शनिवार को सुबह से बादल छा गए थे। 9 बजे तक तेज हवा चली और 10 बजे हलकी बारिश हुई, जो कि शाम चार बजे तक रुक-रुक कर जारी रही। इस कारण दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, हवाओं की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। रात आठ बजे के बाद धुंध धीरे-धीरे फिर से छाने लगी।
विज्ञापन
-- --
इस प्रकार रही बारिश
सिरसा - 12 एमएम
कालांवाली - 10 एमएम
पंजुआना - 6 एमएम
रोड़ी, खुइयां, अबूबशहर - 5 एमएम
झंडा खुर्द - 4 एमएम
ओटू - 4 एमएम
नहराना - बूदांबादी
ओढ़ा - 6 एमएम
-- -
बदलते मौसम में लापरवाही न करें परिजन
मौसम में निरंतर बदलाव आ रहा है। कभी धुंध ,कभी बारिश और सर्द हवाएं चल रही है। ऐसे में बुजुर्ग और बच्चे मुख्य रूप से घरों से बाहर न निकले। दुपहिया वाहन पर सफर बिल्कुल न करें। सर्दी, खांसी, जुकाम होने पर चिकित्सक को जरूर दिखाएं। इस प्रकार के मौसम में बच्चे और बुजुर्ग जल्दी बीमार पड़ते हैं। बारिश में भीग जाने पर निमोनिया का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है। अभिभावक बच्चों की देखभाल में लापरवाही न बरतें
- डॉ. अमित कंबोज, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
-- -- -
मौसम के कारण ये ट्रेनें हुई लेट
सिरसा से चलने वाली
ट्रेन, समय, चली, देरी
दिल्ली एक्सप्रेस, सुबह 6.30, 6.57 , 27 मिनट
फाजिल्का रेवाड़ी, दोपहर 2.25, 2.43 , 18 मिनट
गोरखधाम सुपरफास्ट- रात 7.40 बजे तक बठिंंडा से नहीं चली थी।
बठिंडा-रेवाडी - शाम 6.22, 6.58, 34 मिनट लेट
-- -
हिसार से सिरसा
ट्रेन , समय, पहुंची, देरी
गोरखधाम , सुबह 10.40, शाम 5.49, 7 घंटे 9 मिनट
श्रीगंगानगर, शाम 6 बजे, 6.41, 41 मिनट
-- --
एसपी ने किया सावधानी बरतने का अपील
सुबह के समय शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र, पड़ रही धुंध से वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया है। धुंध से दृश्यता कम होने के चलते वाहनों की रफ्तार भी कम हो गई है। वहीं, सिरसा के एसपी विक्रांत भूषण ने भी वाहन चालकों को धुंध में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने का आह्वान किया है। वाहन चालक अपने वाहन के भी इंडिकेटर ऑन कर वाहन चलाए, जहां पर सड़क दिखाई न दे, वहां पर वाहन खड़ा कर दें, ताकि किसी हादसे से बच सकें।
-- -
गेहूं, सरसों व सब्जियों के लिए बारिश बहुत फायदेमंद है। अभी फसलों को बारिश की जरूरत है। बारिश और धुंध से फसलों को काफी फायदा होगा।
-डॉ. सुखदेव कंबोज, उप निदेशक, कृषि विभाग।

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश