फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   rain and storm

Sirsa News: बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, तेज आंधी लेकर आई आफत

Sat, 30 May 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 30 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
rain and storm
आंधी से टूटकर सड़क पर गिरा पड़ा पेड़।
पांच एमएम बारिश से ठंडा हुआ मौसम, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर गिरे पेड़
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में शनिवार दोपहर मौसम ने करवट ली। तेज आंधी के बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, बारिश के कारण शहर की कई सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया। इससे आमजन और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में 5 एमएम बारिश दर्ज की गई।
शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई थी। दोपहर 12 बजे काले बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। एक घंटे तक आंधी चलने के बाद बारिश शुरू हुई। बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया। इससे लोगों को गर्मी व धूल-मिट्टी से राहत मिली। अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, 37 डिग्री पर रहा। तेज आंधी के कारण बिजली निगम के कुछ ट्रांसफॉर्मर प्रभावित हुए। इससे कई क्षेत्रों में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

चोपटा क्षेत्र में आंधी से पेड़ टूटे
चोपटा क्षेत्र में शनिवार दोपहर को आई तेज आंधी से खेतों व सड़कों पर खड़े पेड़ उखड़ गए। ट्यूबवेलों के सौर ऊर्जा संयंत्रों के शीशे टूट गए। मौसम खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दोपहर को नाथूसरी चोपटा क्षेत्र के गुसाई आना, खेड़ी, कुम्हारिया, कागदाना, चाहर वाला, जोगीवाला, जसानिया, गिगोरानी रामपुरा ढिल्लों, रूपावास, बरासरी, जमाल सहित दर्जनों गांवों में अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज आंधी शुरू हो गई। सड़कों पर पेड़ टूटने से कहीं-कहीं यातायात भी बाधित हुआ। सौर ऊर्जा संयंत्रों के शीशे टूट गए। ग्रामीण महेंद्र सिंह, विकास कुमार, सुभाष चंद्र, जगदीश ने बताया कि आंधी से नरमे और कपास की फसल को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात होने से फसलों को मिला लाभ कालांवाली में
शनिवार दोपहर को तेज हवा के साथ आई बरसात से जहां फसलों को लाभ पहुंचा है, वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शहर के प्रमुख बाजारों सहित अधिकतर क्षेत्र में जलभराव होने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। बरसात व तेज आंधी के कारण शहर व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। किसानों का कहना है कि गर्मी से जल रही नरमा, ग्वार की फसलों को संजीवनी मिली है। बिजली निगम के एसडीओ विक्रमजीत ने बताया कि तेज आंधी के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है।

रानियां क्षेत्र में हुई 30 एमएम बारिश
फोटो 11
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। शनिवार दोपहर को रानियां क्षेत्र के सभी गांवों में करीब 25 से 30 एमएम बारिश दर्ज की गई। बरसात से पहले करीब डेढ़ घंटे तक तेज धूल भरी आंधी जारी रही। इससे करीवाला, बणी क्षेत्र में कुछ जगहों पर बिजली के खंभे व पेड़ टूटे गए। किसान सतपाल, अमर सिंह, बुधराम, रामकुमार, जसविंदर सिंह, जरनैल सिंह, राम प्रताप व केसराराम ने बताया कि बारिश फसलों के लिए काफी लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed