फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   rain and storm in district

Sirsa News: तेज आंधी और बारिश से हुआ नुकसान, कहीं गेहूं भीगा, कहीं शेड गिरे

Mon, 04 May 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 04 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
rain and storm in district
डिंग मंडी। सड़क पर गिरा हुआ पेड़। 
- मंडियों में उठान में दिन भर दिखा तेजी का असर
विज्ञापन


फोटो - 43 से 49,31


संवाद न्यूज एजेंसी



सिरसा। मौसम में सोमवार रात को हुए बदलाव का असर जिलेभर में देखने को मिला। गोशालाओं में शेड गिर गए तो डिंग व चोपटा क्षेत्र में पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ। लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था का सहारा लेना पड़ा।
दूसरी ओर मंडियों व खरीद केंद्रों पर सुबह सात बजे सही बोरियां भरने का सिलसिला जारी हो गया। बड़े स्तर पर ट्रकों को भरा जा रहा था। जेसीबी से गेहूं को सुखाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

मंंडियों व खरीद केंद्रों पर उठान में तेजी लाने का हर संभव प्रयास किया गया ताकि तीन लाख एमटी गेहूं की उठान हो सके और गोदामों में उसे लगाया जा सके। हालांकि, गेहूं की आवक 2 प्रतिशत के आसपास रह गई है। इसलिए मंडियों में मजदूर खाली हो गए हैं। उनका प्रयोग अन्य कार्यों में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों पर गौर करें तो मंडियों में 10 लाख 73 हजार एमटी गेहूं पहुंच चुका है। इसमें से 10 लाख 23 हजार एमटी गेहूं की बोली हो चुकी है। वहीं, 9 लाख 61 हजार एमटी खरीदा जा चुका है और 6 लाख 98 हजार एमटी की उठान हो चुकी है। अभी तक 72 प्रतिशत गेहूं की उठान हो चुकी है और 38 प्रतिशत गेहूं अभी भी खरीद केंद्रों और मंडियों में पड़ा है।
किसानों के खाते में जारी पैसे की बात करें तो 1130 करोड़ रुपये का भुगतान जारी हो चुका है। सोमवार को भी 104 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ। कुल 1667 करोड़ रुपये का भुगतान होना बाकी है।
नाथूसरी कलां स्थित गोशाला में शेड और एक मकान की छत गिरी
चोपटा। तेज आंधी के कारण गांव नाथूसरी कला स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती गोशाला में रविवार रात को तेज आंधी के चलते लोहे के बने दो शेड उखड़ कर दूर जा गिरे। एक मकान की छत भी उखड़ गई। गनीमत यह रही की गायों को कोई नुकसान नहीं हुआ। गोशाला कमेटी सदस्यों व ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। गोशाला कमेटी सदस्य हनुमान सिंह कासनियां, हरि सिंह, कुलदीप, सतीश कुमार, आत्माराम, महेंद्र सिंह, सुरजीत ने बताया कि गांव की गोशाला में रविवार रात को आई तेज आंधी से 85 गुना 45 लोहे का शेड तेज हवा से उड़ गया और दूर जा गिरा। इसी प्रकार पास में लगता एक 20 गुना 22 का एक और लोहे का शेड जो की गायों के लिए बना हुआ था वह भी उखड़ कर दूर जा गिरा। साथ लगते एक कमरे की छत की टाइल उखड़ गई।

पेड़ गिरने से डिंग मोड़ मार्ग रहा बाधित
डिंग क्षेत्र में तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। आंधी के कारण क्षेत्र में कई पेड़ों की टहनियां टूट गईं। डिंग मोड़ से डिंग मंडी रोड पर एक बड़ा पेड़ गिरने से वाहनों का आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed